Advertisement

MP Crime: शराब पार्टी के बाद घोंटा दोस्त का गला, पुलिस ने ऐसे किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवक ने शराब के नशे में अपने दोस्त की हत्या कर दी. फरार होने के बाद एक शख्स को फेन पर इस बात की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Latest News
MP Crime: शराब पार्टी के बाद घोंटा दोस्त का गला, पुलिस ने ऐसे किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

Crime News

Add DNA as a Preferred Source

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक युवक ने गला घोंटकर अपने मित्र को मौत के घाट उतार दिया. घटान के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने अहम सुराग की मदद से आरोपी युवक को महाराष्ट्र के पूना से गिरफ्तार किया है. दरअसल, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के डेढ़ महीने बाद गांव के एक युवक को कॉल किया और हत्या की बात को कबूला.

पुलिस को मिला अहम सुराग 
ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित बैकुंठपुर थाना इलाके का है. दो माह पहले डिहिया गांव में उमेश वर्मा (38) का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच किया तो शव पर कोई निशान नहीं मिले. शव का पोस्टमार्टम करने पर खुलासा हुआ की व्यक्ति की मौत गला दबाने से हुई है. लेकिन कातिल का कोई सुराग नहीं मिला. 


ये भी पढ़ें-Nitin Gadkari: बस में चाय-नाश्ता से लेकर होगी फ्लाइट जैसी सर्विस! पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर नितिन गडकरी का मास्टर प्लान


डेढ़ महीने बाद आरोपी ने गांव के शख्स को कॉल किया और उस शख्स ने कॉल रिकॉर्ड कर लिया. कॉल में कातिल ने खुद कत्ल की कहानी अपनी जुबानी बयां कर दी. इसके बाद पुलिस की राह आसान हो गई और कातिल को हजारों किमी दूर पुणे में आसानी से पकड़ लिया गया. पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच 400 रुपये को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद लालता वर्मा ने नशे की हालत में उमेश वर्मा को गला घोंटकर मार दिया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement