भारत
मध्य प्रदेश के शहडोल में महिलाओं के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाने का मामला सामने आया है. स्थानीय महिलाओं का वीडियो वायरल होने के बाद दुकान मालिक और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां कपड़ों की दुकान के मालिक ने महिलाओं के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाया था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दुकान मालिक और उसके बेटे के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया जब छिपाकर लगाए गए कैमरे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. महिलाओं का आपत्तिजन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया. गुस्साए लोगों ने मामले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
पुलिस ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स में महिलाएं नजर आईं तो लोग आक्रोशित हो गए. पुलिस ने बताया कि ये पूरा मामला शहडोल के देवलोंद थाना क्षेत्र के छोटे से कस्बे बुढ़वा का है. देवलोंद के थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने को बताया कि बुढ़वा के रहने वाले कृष्ण पाल सिंह बैस ने पुलिस को लिखित शिकायत दी. इस शिकायत में लिखा गया कि बुढ़वा में नारायण दीन गुप्ता की कपड़ों की दुकान के 'चेंजिंग रूम' में गुप्त कैमरा लगा हुआ है. इसी कैमरे से चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की रिकॉर्डिंग की जा रही थी.
ये भी पढ़ें-MP में निर्भया जैसी वारदात, हैवानों ने पार की क्रूरता की सारी हदें, गैंगरेप के बाद महिला की मौत
सूचना मिलते ही पुलिस ने दुकान पर छापा मारा और चेंजिंग रूम में लगे गुप्त कैमरे को बरामद किए. थाना प्रभारी ने कहा कि दुकान के मालिक ने ही इस कैमरे को लगाया था ताकि महिलाओं के कपड़ा बदलने के फुटेज कैद किए जा सकें. दुकान मालिक इन वीडियो को अपने कंप्यूटर में देखता था. इन वीडियो की भनक जब दुकानदार के बेटे को लगी तो उसने भी वीडियो देखने शुरू कर दिए और कई वीडियो अपने दोस्तों को भी शेयर किए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.