Advertisement

MP Crime News: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी सहित मां-बहन को दबोचा

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक 5 साल की बच्ची का हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस को शक है कि आरोपी ने बलात्कार के बाद हत्या को अंजाम दिया है.

Latest News
MP Crime News: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी सहित मां-बहन को दबोचा
Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में एक 5 साल की बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शक जताया है कि आरोपी ने रेप करने के बाद बच्ची की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गरफ्तार कर लिया है. इस हादसे के बाद लोगों में बेहद गुस्सा है, साथ ही लोगों ने थाने में प्रदर्शन कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है. 

बच्ची का हुआ पोस्टमार्टम 
भोपाल में हुई इस घटना ने सभी को चौंका दिया है. पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में आरोपी समेत बच्ची की मां और बहन को भी गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची के संक्षिप्त पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने शक जताया है कि उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर मासूम की हत्या कर दी गई. 


ये भी पढ़ें-बदलापुर एनकाउंटर: अक्षय शिंदे के सिर में कैसे मारी गोली? HC ने उठाए सवाल, परिजनों ने मांगी सुरक्षा


पुलिस ने दी जानकारी 
पुलिस कमिश्नर एचसी मिश्रा ने बताया कि बच्ची की लाश का पूरा पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा. मंगलवार को बच्ची के लापता होने के बाद, उसे खोजने के लिए ड्रोन और गोताखोरों के साथ कम से कम 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. पुलिस ने बताया कि बच्ची की लाश बाथरूम के एक ऊंचे शेल्फ पर एक प्लास्टिक कंटेनर में थी. आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था, उसने चार बार इसकी कोशिश भी की, लेकिन इमारत और आसपास के इलाकों में पुलिस की कड़ी तैनाती के कारण वो ऐसा नहीं कर पाया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement