Advertisement

MP Crime News: मानवता हुई शर्मसार! पिता बेटी के साथ लगातार करता रहा दुष्कर्म, बड़े भाई से बयां किया दुख तो उसने भी मिटाई हवस

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की हौरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां बाप और भाई दोनों ने 15 वर्षीय लड़की के साथ रेप किया.

Latest News
MP Crime News: मानवता हुई शर्मसार! पिता बेटी के साथ लगातार करता रहा दुष्कर्म, बड़े भाई से बयां किया दुख तो उसने भी मिटाई हवस
Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ हा है. यहां एक 15 साल की लड़की का पिता रोज उसका बलात्कार करता रहा. हिम्मत कर जब उसने ये सब बड़े भाई को बताया तो उसने भी लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया. इसके साथ ही उसने लड़की का अश्लील वीडियो भी बनाया और वारदात के बारे में बताए जाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी. लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 

बेटी हुई पिता की हवस का शिकार 
घटना जिले के करैरा विधानसभा के दिनारा थाने के एक गांव की है. नाबालिग की शिकायत के अनुसार उसके 56 वर्षीय पिता लगभग दो साल से उसके साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. थोड़ी हिम्मत कर उसने ये बात अपने 19 वर्षीय बड़े भाई को बताई तो उसने भी मौके का फायदा उठाते हुए लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद उसने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी. 


ये भी पढ़ें-Kolkata Rape-Murder Case: अनशन पर बैठे तीसरे डॉक्टर की बिगड़ी हालत, ममता सरकार ने समूहिक इस्तीफे को बताया अवैध


दिनारा थाना प्रभारी विनोद भार्गव ने बताया कि परिवार में पीड़िता अपने पिता और भाइयों के साथ रहती है. बच्ची की मां करीब तीन साल पहले पति से हुए किसी विवद के कारण घर छोड़कर चली गई थी. लड़की ने एक बार फिर हिम्मत कर सारी बात अपने छोटे भाई को बताई. यह सुन छोटे भाई के पैरों तले जमान खिसक गई. वो छोटी बहन को लेकर थाने आया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement