भारत
यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है. जलस्तर में और वृद्धि होने का अनुमान है.
मानसून के बीच लगातार बारिश और उत्तरी इलाकों में आई बाढ़ के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में यमुना के जलस्तर खतरे के निशान से हाई हो गया है. ऐसे में केंद्रीय जल आयोग ने यमुना में का जलस्तर देखना शुरू कर दिया है. मंगलवार रात 9 बजे तक यमुना का खतरे के निशान को पार कर पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर 204.56 मीटर के स्तर पर पहुंच गई. इससे पहले सुबह 9 बजे जलस्तर 204.58 मीटर था. ऐसे में अलर्ट जारी किया गया है.
बाढ़ की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है. इसमें ओआरबी का जलस्तर ख़तरे के निशान को पार कर सकता है और 205.36 मीटर तक पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी अधिकारियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें और संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई करें. नदी के तटबंधों के भीतर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है. साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है.
केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी के अनुसार, यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है. जलस्तर में और वृद्धि होने का अनुमान है, लेकिन आज शाम तक इसके खतरे के निशान से नीचे रहने की संभावना है." पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नज़र रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है.
शहर के लिए चेतावनी का निशान 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है, और लोगों को निकालने का काम 206 मीटर से शुरू होता है. बैराजों से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं. ऊपरी इलाकों से छोड़े गए कम पानी से भी जलस्तर बढ़ रहा है, जो दिल्ली में चेतावनी के निशान के करीब पहुंच गया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से