Advertisement

Monkeypox Crisis: Kolkata में सामने आया Monkeypox का पहला केस? संदिग्ध छात्र अस्पताल में भर्ती

Monkeypox virus: छात्र के सैंपल को NIV जांच के लिए भेजा गया है. आशंका है कि यह मंकीपॉक्स हो सकता है. रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है. रोगी को आइसोलेट कर दिया गया है.

Monkeypox Crisis: Kolkata में सामने आया Monkeypox का पहला केस? संदिग्ध छात्र अस्पताल में भर्ती

मंकीपॉक्स संक्रमण के दुनियाभर में सामने आ रहे केस.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पूरी दुनिया में मंकीपॉक्स के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. अब भारत में मंकीपॉक्स वायरस दस्तक देता नजर आ रहा है. डॉक्टरों को शक है कि कोलकाता (Kolkata) के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती एक छात्र मंकीपॉक्स (Monkeypox) से संक्रमित हो गया है. छात्र कुछ दिन पहले ही एक यूरोपीय देश से लौटा था. छात्र पश्चिम बंगाल के वेस्ट मिदनापुर जिले का रहने वाला है. छात्र के शरीर में मंकीपॉक्स के कुछ लक्षण देखे गए हैं.

युवक के शरीर पर दाने उभरे हैं और हल्के फफोले पड़ गए हैं. मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षण देखे जाने के बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. छात्र को आइसोलेट (Isolate) कर दिया गया है. छात्र को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है.

मौत का सौदागर बन रही है यह बीमारी, जानिए किन लक्षणों से इसे पहचान सकते हैं?

जांच के लिए भेजा गया सैंपल

सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति के सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया है. छात्र विदेश से लौटा है इसलिए डॉक्टर लक्षणों पर संदेह जता रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) संक्रमण की आशंका के बाद एक्टिव मोड में आ गया है. छात्र का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती लक्षण चेचक की तरह दिख रहे हैं. शरीर पर रैशेज भी बन गए है. उसका भी सैंपल कलेक्ट किया गया है.

Monkeypox : सावधान! Nigeria में हुई पहली मौत, कांगो में अबतक 9 की जानें गईं

क्या हैं Monkeypox के लक्षण?

आमतौर पर इस रोग में, बुखार, त्वचा पर दाने और लिम्फ नोड्स में सूजन जैसे लक्षण सामने आते हैं. कई बार शरीर में दर्द और त्वचा पर फोड़े निकल आते हैं. शरीर पर लाल-लाल चकत्ते भी पड़ जाते हैं. ज्यादातर मामलों में संक्रमित मरीज बिना किसी उपचार के ठीक हो जाते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement