Advertisement

Mohali News: चलती ऑटो में हैवानों ने की रेप की कोशिश तो नर्स ने लगाई छलांग, पकड़े गए आरोपी

Mohali News: पंजाब के मोहाली में एक चलती ऑटोरिक्शा में एक नर्स के साथ रेप की कोशिश करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है.

Mohali News: चलती ऑटो में हैवानों ने की रेप की कोशिश तो नर्स ने लगाई छलांग, पकड़े गए आरोपी

पुलिस की तत्काल शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी धर दबोचे गए.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब के मोहाली में एक चलती ऑटोरिक्शा में महिला नर्स के साथ रेप की कोशिश हुई है. महिला ने खुद को बचाने के लिए चलती ऑटो से छलांग लगा दी. यह इलाका किसी सुनसान इलाके में नहीं बल्कि एक भीड़भाड़ वाले हाईवे पर हुआ है. महिला की शिकायत के बाद आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है.

चलती ऑटो में आरोपी महिला के साथ रेप करने की कोशिश कर रहे थे, तभी महिला ने खुद को बचाने के लिए रयात बाहरा हॉस्पिटल के पास व्यस्त सड़क पर ही छलांग लगा दी. नर्स को चोटें नहीं आई हैं.

पुलिस की चुस्ती से ऑटोरिक्शा को ट्रेस कर लिया गया और आरोपी बुधवार को गिरफ्तार हो गए. आरोपियों के नाम मलकीत सिंह उर्फ बंटी और मनमोहन सिंह उर्फ मणि है. बंटी जहां 24 साल का है, वहीं मणि की उम्र 29 साल है. दोनों सिंहपुरा करौली गांव के रहने वाले हैं.

Shraddha Murder Case: महरौली के जंगलों से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं, पिता से मैच हुआ DNA सैंपल

क्या है पुलिस का रिएक्शन?

SSP संदीप गर्ग ने कहा है कि महिला मलकीत के ऑटो रिक्शा में करीब 10 बजे रात में बैठी थी. वह खरार से अपने घर लौट रही थी. मनमोहन पहले से ही रिक्शे में सवार था. जब ऑटो हाईवे पर पहुंची और करौली की तरफ आगे बढ़ी तभी दो लोगों ने उसके साथ चलती ऑटो में रेप करने की कोशिश करने लगे. नर्स ने बहादुरी से लड़कर खुद को बचा लिया. नर्स की शिकायत के बाद तत्काल कई टीमें बनाई गईं और आरोपियों को धर दबोचा गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement