Advertisement

देशभर के मदरसों की जानकारी इकट्ठा करेगी भारत सरकार, बनाएगी स्पेशल पोर्टल

Madarsa News: मदरसों के लिए एक एमआईएस (प्रबंधन सूचना प्रणाली) पोर्टल विकसित करने के लक्ष्य से एक एजेंसी को नियुक्त किया है.

देशभर के मदरसों की जानकारी इकट्ठा करेगी भारत सरकार, बनाएगी स्पेशल पोर्टल

सरकार की निगरानी में हैं असम के मदरसे. (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत सरकार अब देश में मौजूद सभी मदरसों की जानकारी एकत्र करने का प्लान बना रही है. संसदीय समिति की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार देश में मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए एक पोर्टल विकसित करेगी. संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट सोमवार को लोकसभा में पेश की गई.

देशभर के मदरसों की अधिक व्यापक जानकारी (डेटा) रखने के लिए, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने समिति को बताया कि उसने मदरसों के लिए एक एमआईएस (प्रबंधन सूचना प्रणाली) पोर्टल विकसित करने के लक्ष्य से एक एजेंसी को नियुक्त किया है.

पढ़ें- 2,500 प्राइवेट मदरसों पर नजर रखेगी असम सरकार, जिहादियों के खिलाफ खास प्लान तैयार!

रिपोर्ट में कहा गया है, "राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से उक्त पोर्टल पर मदरसा स्कूलों के बारे में जानकारी अपलोड करने का अनुरोध किया जाएगा और पोर्टल ऐसे मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों की जानकारी हासिल करेगा."

पढ़ें- यूपी के मदरसों पर होगी कार्रवाई? 7,500 के पास नहीं है मान्यता, सर्वे में खुली पोल

मंत्रालय ने समिति को बताया, "यह परिकल्पना की गई है कि पोर्टल के माध्यम से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से एकत्र किए गए डाटा से नीति बनाने के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में मदद मिलेगी."

पढ़ें- 550 साल पुराने मदरसे में ताला तोड़कर घुसी भीड़, पूजा करने का लगा आरोप, 4 गिरफ्तार

(भाषा)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement