Advertisement

फसल बीमा के लिए 69,516 करोड़, 1350 रुपये में DAP खाद... नए साल पर किसानों को मिली बड़ी सौगात

Fertilizer Subsidy: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डीएपी पर किसानों को सब्सिडी देने के लिए 3,850 करोड़ रुपये का पैकेज सरकार फर्टिलाइजर (डीएपी) बनाने वाली कंपनियों को देगी.

Latest News
फसल बीमा के लिए 69,516 करोड़, 1350 रुपये में DAP खाद... नए साल पर किसानों को मिली बड़ी सौगात

DAP Fertilizer

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नए साल की पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों के हित के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं. सरकार ने पीएम फसल बीमा योजना का आवंटन बढ़ाकर 69,515 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी है. इसके अलावा सस्ती दर पर किसानों के लिए DAP खाद उपलब्ध कराने के लिए फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनियों के लिए स्पेशल पैकेज बढ़ाने का भी फैसला किया है.

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में यह निर्णय लिया गया. इस फैसले के बाद किसानों को 50 किलो की डीएपी खाद की एक बोरी 1350 रुपये में मिल सकेगी. इसपर जो भी अतिरिक्त खर्च होगा, उसे केंद्र सरकार वाहन करेगी. केंद्र सरकार इसके लिए 3850 करोड़ रुपये की सब्सिडी फर्टिलाइजर (डीएपी) बनाने वाली कंपनियों को देगी.

डीएपी पर सब्सिडी देने का क्या मकसद?
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीसीईए की बैठक के बाद बताया कि डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) फर्टिलाइजर के लिए एकमुश्त विशेष पैकेज को जनवरी-दिसंबर, 2025 की अवधि के लिए मंजूरी दी गई है. वैष्णव ने कहा कि सरकार के इस कदम का उद्देश्य किसानों को सस्ती कीमतों पर डीएपी की उपलब्ध कराना है.

यह भी पढ़ें- 15 मिनट तक फोन पर गिनाते रहे एक-दूसरे की कमियां...पत्नी से झगड़े के बाद कारोबारी ने लगाया मौत

पीएम फसल बीमा योजना के लिए 69,515 करोड़ 
उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने पीएम फसल बीमा योजना का आवंटन बढ़ाकर 69,515 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी है. फसल बीमा न देने पर पेनल्टी भी नहीं लगाई जाएगी. इसके अलावा कृषि जगत में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को विस्तार के लिए 824.77 करोड़ रुपये के बजट का भी आवंटन किया गया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement