Advertisement

'मिडिल ईस्ट की स्थिति पर हमारी नजर', खाड़ी देशों में हालात तनावपूर्ण हैं- जयशंकर, हमें भारतीयों की सुरक्षा की चिंता- जयशंकर, PM मोदी ने CCS की बैठक की थी- जयशंकर | भारत चाहता है बातचीत से हल निकले- जयशंकर, 'ईरान में भारतीय एंबेसी ने एडवाइजरी जारी की', ईरान में भारतीय एंबेसी काम कर रही-जयशंकर, संवाद और कूटनीति से हल निकले- जयशंकर, मिडिल ईस्ट देशों के संपर्क में हैं- जयशंकर, हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं- जयशंकर | विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा को तैयार-रिजिजू, हिम्मत है चर्चा करे विपक्ष- किरेन रिजिजू, 'विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं होगा', विपक्ष में चर्चा करने की हिम्मत नहीं- रिजिजू, ऐसी गैर जिम्मेदार पार्टी नहीं देखी- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार- रिजिजू, विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी कर रहे हैं, विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित | साकेत कोर्ट ने दो हफ्ते की अंतरिम जमानत दी, अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को जमानत | कोलकाता में ममता के धरना स्थल पर हंगामा, PM की रैली के पोस्टर लेकर पहुंचे BJP कार्यकर्ता, TMC की तरफ से FIR दर्ज की जाएगी- ममता | CM रेखा भी PM मोदी से मिलने पहुंचीं, संसद में दोनों की PM से मुलाकात, PM मोदी से मिलने पहुंचे अमित शाह, लोकसभा में PM ऑफिस में बड़ी बैठक

सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बनेगा 12.9KM का रोपवे, मात्र 36 मिनट में यात्रा होगी पूरी, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Sonprayag-Kedarnath Ropeway Yatra: सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर का रोपवे होगा, जिसकी लागत करीब 4081 करोड़ रुपये आएगी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इससे यात्रा का समय कम हो जाएगा.

Latest News
सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बनेगा 12.9KM का रोपवे, मात्र 36 मिनट में यात्रा होगी पूरी, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Sonprayag to Kedarnath ropeway

Add DNA as a Preferred Source

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है. मोदी कैबिनेट ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक रोपवे परियोजना के लिए  मंजूरी दे दी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम-पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड के सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर का बनेगा. जिसकी लगात 4,081 करोड़ रुपये आएगी. इसके बनने का का फायदा यह होगा कि मौजूदा 8-9 घंटे की यात्रा मात्र 36 मिनट में पूरी की जा सकेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना के लिए भी मंजूरी दे दी. इसकी लंबाई 12.4 किलोमीटर की होगी. केंद्र ने इस परियोजना के लिए  2,730 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. परियोजना को डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और स्थानांतरण (DBFOT) मोड पर विकसित किया जाएगा.

रोजाना 18,000 यात्रियों कराएगा सफर
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाया जाएगा. इसकी कुल लागत 4,081.28 करोड़ रुपये होगी. इसका फायदा यह होगा कि जहां इस यात्रा के लिए अब 8-9 घंटे लगते हैं, वह मात्र 36 मिनट में पूरी हो सकेगी.  खास बात यह है कि रोपवे एडवांस्ड ट्राई-केबल डिटेचेबल गोंडोला तकनीक से तैयार होगा. यह प्रतिदिन 18,000 यात्रियों को ले जा सकेगा.

रोजगार को लेकर उठ रहे सवाल?
सरकार के इस कदम से चारधाम यात्रा तो आसान हो जाएगी, लेकिन कुछ लोगों का इससे बेरोजगार छिनने का खतरा लग रहा है. स्थानीय लोग इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि बड़े पैमाने पर खच्चर और पिट्ठू वाले लोगों का इससे रोजागरा जुड़ा है. रोपवे बनने से उनका रोजगार छिन जाएगा.

हालांकि, सरकार का कहना है कि इस परियोजना से स्थानीय व्यवसायों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा. इससे पूरे 6 महीने तीर्थयात्रियों की आवाजाही बनी रहेगी. यात्रियों की बढ़ोतरी होगी और स्थानीय लोगों को रोजागर के अवसर पैदा होंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement