Advertisement

Sheetal Murder: हरियाणवी मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या, सोनीपत में कर रही थी गाने की शूटिंग

Sheetal Murder: हरियाणा के पानीपत में मॉडल शीतल चौधरी के मर्डर की खबर सामने आ रही है. सीतल चौधरी हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी एक्टिव थी. हत्या से एक दिन पहले उनके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.

Latest News
Sheetal Murder: हरियाणवी मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या, सोनीपत में कर रही थी गाने की शूटिंग

sheetal chaudhray murder case

Add DNA as a Preferred Source

Sheetal Murder: हरियाणा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पर सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में जब गांव खांडा से गुजर रही रिलायंस नहर में एक युवती का शव बहता हुआ मिला तो हडकंप मच गया. जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला तो देखा की हत्या गला रेतकर की गई है. जांच में सामने आया कि मृतका की पहचान पानीपत जिले के गांव खलीला माजरा की रहने वाली शीतल के रूप में हुई है, जो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बतौर मॉडल काम कर रही थी.

एक दिन पहले हुई थी गायब
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शीतल हाल ही में पानीपत की सतकरतान कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी. 15 जून रविवार को उसकी बहन ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाने में शीतल की गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सोमवार को जब शव मिला तो पुलिस ने परिवार वालों को बलाकर इसकी पहचान करवाई है. 

पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या की सही वजह पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में सामने नहीं आया है कि शीतल की हत्या गला रेतकर की गई है. क्योंकि शीतल के गले पर हथियारों के निशान पाए गए हैं.  शुरुआती तौर पर मामला प्रेम संबंधों या पेशे से जुड़ी रंजिश से भी जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. शीतल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय थी इसलिए पुलिस म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों से भी सवाल जवाब कर रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.            

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement