भारत
शादीशुदा बॉयफ्रेंड सुनील की काली सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. प्यार के नाम पर धोखा देने वाला सुनील, शीतल को शूटिंग के बहाने कार में लेकर निकला, लेकिन इरादा शूटिंग का नहीं, कत्ल का था. साज़िश रची जा चुकी थी... और जैसे ही मौका मिला, उसने शीतल की बेरहमी से हत्या कर दिया.
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती मॉडल शीतल चौधरी उर्फ सिमी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है. मामला सिर्फ एक प्रेम-प्रसंग का नहीं, बल्कि उसमें छिपे छल, हिंसा और झूठ का खौफनाक खेल है, जिसकी परिणति एक निर्मम हत्या में हुई.
एल्बम शूट के बहाने मौत
शनिवार को शीतल पानीपत के अहर गांव में एक एल्बम शूट के लिए आई थी. रात करीब 10:30 बजे उसका बॉयफ्रेंड सुनील वहां पहुंचा और उसे अपनी कार में ले गया. दोनों ने कार में शराब पी, जिसके बाद किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ. रात करीब 1:30 बजे शीतल ने अपनी बहन नेहा को वीडियो कॉल पर बताया कि सुनील उसे पीट रहा है. इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और वह लापता हो गई.
कार मिली, लेकिन शीतल नहीं
अगले दिन पानीपत की एक नहर में सुनील की कार मिली, लेकिन शीतल का कुछ पता नहीं चला. सुनील ने दावा किया कि उनकी कार नहर में गिर गई थी और शीतल डूब गई, जबकि वह तैरकर बाहर निकल आया. वह खुद को अस्पताल में भर्ती करवा चुका था.
टैटू से हुई शव की पहचान
सोनीपत के खरखौदा में एक नहर से महिला का गला कटा शव बरामद हुआ. हाथ और सीने पर बने टैटू से शीतल की पहचान की गई. शव पर चाकू से वार के कई निशान मिले, जो हत्या को साफ करते हैं.
17 जून को सुनिल ने कबूला जुर्म
पुलिस जांच में सुनील ने हत्या की बात कबूल ली. शीतल ने सुनील का शादीशुदा होना जानकर विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिया था. यही बना इस खौफनाक मर्डर का कारण. दोनों पिछले छह सालों से एक-दूसरे को जानते थे. शीतल भी शादीशुदा थी और उसका एक पांच महीने का बच्चा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला अब जांच के अगले चरण में है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.