भारत
Mock Drill News: पाकिस्तान ने हमले के दौरान जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया था. जिसकी वजह से ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे थे.
सिविल डिफेंस अभ्यास 'ऑपरेशन शील्ड' की नई तारीख का ऐलान हो गया है. पाकिस्तान की सीमा से सटे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और चंडीगढ़ में 31 मई को मॉक ड्रिल होगी. पहले यह मॉक ड्रिल 29 मई को होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था. अब शनिवार को खतरे के सायरन बजेंगे और ब्लैकआउट होगा.
'ऑपरेशन शील्ड' के तहत इस मॉक ड्रिल का पाकिस्तान से सटे इलाकों में आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों की जांच करना है. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह अभ्यास नागरिकों, सुरक्षाबलों और प्रशासनिक एजेंसियों के बीच तालमेल और प्रतिक्रिया प्रणाली को परखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम होगा.
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है. गृह मंत्रालय की ओर से आदेश दिया गया है कि पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्यों- जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात और राजस्थान में मॉ ड्रिल आयोजित की जाएगी. तनाव के दौरान इन क्षेत्रों को पाकिस्तान ने निशाना बनाया था.
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया था पाकिस्तान
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारती सेना ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था. जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए. इस पाकिस्तान इतना बौखला गया कि उसने 8 मई की रात भारतीय सीमाओं पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया. हालांकि भारतीय डिफेंस सिस्टम ने हर हमले के नाकाम कर दिया.
पाकिस्तान ने हमले के दौरान जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया था. ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की कोशिश के कारण सीमा के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.