Advertisement

Mock Drill: देश के किन-किन शहरों में होगी मॉक ड्रिल, कितनी देर बजेगा सायरन, क्या होगी प्रैक्टिस? जानें सबकुछ

Mock Drill in India Update: भारत सरकार ने मॉक ड्रिल के लिए 244 शहरों को चिन्हित किया है. इन शहरों में युद्ध के एयर रेड सायरन बजेंगे. इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि युद्ध की स्थिति में उन्हें क्या करना होगा.

Latest News
Mock Drill: देश के किन-किन शहरों में होगी मॉक ड्रिल, कितनी देर बजेगा सायरन, क्या होगी प्रैक्टिस? जानें सबकुछ

mock drill

Add DNA as a Preferred Source

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. युद्ध जैसी स्थिति बनती जा रही है. इस बीच भारत हर स्थिति से निपटने के लिए भारत ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. देश के कई राज्यों में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल (Civil Defense Mock Drill) किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को इसका आदेश जारी कर दिया है. मॉक ड्रिल किन-किन जिलों और शहरों में होगा सरकार ने इसकी लिस्ट जारी कर दी है. 

भारत सरकार ने मॉक ड्रिल के लिए 244 शहरों को चिन्हित किया है. इन शहरों में युद्ध के एयर रेड सायरन बजेंगे. इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि युद्ध जैसी आपात स्थिति, विशेष रूप से हवाई हमले या अन्य अटैक से बचने के लिए क्या करना होगा. यह अभ्यास खासकर भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे राज्य जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और लद्दाख के सामरिक रूप से संवेदनशील जिलों में महत्वपूर्ण होगा. 

इस मॉक ड्रिल में अग्निशमन सेवाएं, होम गार्ड और सिविल डिफेंस संगठन सक्रिय रूप से भाग लेंगे. पांच दशक के बाद पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर भारत में सिविल डिफेंस कर्मियों से मॉक ड्रिल कराया जा रहा है. इससे पहले 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान मॉक ड्रिल कराई गई थी. 

7 मई को कहां-कहां होगी मॉक ड्रिल (Mock Drill List of Cities)

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, जम्मू, बारामूला, अनंतनाग, बडगाम, डोडा, पुलवामा, कारगिल, कठुआ, कुपवाड़ा, लेह, पूंछ, राजौरी, उद्यमपुर, अखनूर, उरी, संब, अवंतीपुर, नौशेरा और सुंदरबनी.
दिल्ली: नई दिल्ली और दिल्ली छावनी.
पंजाब: अमृतसर, पठानकोट, पटियाला, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, भटिंडा, जालंधर, लुधियाना, अजनामपुर, बटाला, बरनाला, फरीदपुर, भाखड़ा-नांगल, हलवारा, कोठकापुर,  मोहाली (सासनगर), संगरूर, अबोहर और रोपड़. 
हरियाणा: फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला, हिसार, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, रोहतक और झज्जर.
चंडीगढ़: चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, बरेली, इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी-का-तालाब, मुगलसराय, मुजफ्फरनगर, सरसावा और बागपत.
राजस्थान: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, सीकर, रावत-भाटा, नाल, सूरतगढ़, आबू रोड, नसीराबाद (अजमेर), भिवरी, फुलेरा (जयपुर), जालोर, बेवर (अजमेर), नागौर (मेड़ता रोड) और लालगढ़ (गंगानगर).
गुजरात: अहमदाबाद, जामनगर, सूरत, गांधीनगर, कच्छ, मेहसाना, भावनगर, वडोदरा, जामनगर, भावनगर, कांडला, ककरापुर, ओखा, नलिया, अंकलेश्वर, वडिनार, भरूच, नर्मला, नवसारी.
मध्यप्रदेश:  भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी.
छत्तीसगढ़:  दुर्ग (भिलाई)
बिहार: पटना, बेगूसराय, कटिहार, बरौनी, पूर्णिया.
झारखंड: बोकारो, गोमियो, गोड्डा, साहेबगंज.
उत्तराखंड: देहरादून
हिमाचल प्रदेश: शिमला
महाराष्ट्र: मुंबई, ठाणे, पुणे, तारापुर, नासिक, पिंपरी चिंचवाड, औरंगाबाद, रत्नागिरी, भुसावल, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग.
पश्चिम बंगाल: ग्रेटर कोलकाता, हावड़ा, हुगली, मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, दुर्गापुर,  हल्दिया, हाशिमारा, खरगपुर, आसनसोल, फरक्का, चितरंजन, बालुरघाट, अलीपुरद्वार, इस्लामपुर, दिनहाटा, मेखलीगंज, माथाभांगा, कलिंपोंग, जलढाका, कुर्सियांग, कोलाघाट, बर्धमान, बिरभूम और पूर्व मेदनीपुर. 
ओडिशा: तालचेर, बालासोर, कोरापुट, भुवनेश्वर, गोपालपुर, हीराकुंड, पारादीप, राउरकेला, भद्रक, ढेंकनाल, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा.
असम: गोलपारा, जोरहाट, सिबसागर, बोंगाईगांव, डिब्रूगढ़, धुबरी, तिनसुकिया, तेजपुर, डिगबोई, डिलियाजान, गुवाहाटी (डिसपुर), रंगिया, नामरूप, नाजिरा, नॉर्थ-लखीमपुर, नुमालीगढ़, डारंग और गोलाघाट.
अरुणाचल प्रदेश: इटानगर, तवांग, हायूलिंग.
कर्नाटक: बेंगलुरु, रायचूर और मल्लेश्वर.
गोवा: नॉर्थ गोवा, साउथ गोवा
मणिपुर: इंफाल, चुराचांदपुर, उखरूल, मोरेह, निगंथौ-खौंग.
केरल: कोचीन, तिरुवंतपुरम.
आंध्र प्रदेश: हैदराबाद, विशाखापट्टनम.

कितने बजे होगी मॉक ड्रिल?
यह मॉक ड्रिल शाम 7 बजे से शुरू हो सकती है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक टाइम नहीं बताया गया है. मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी. टीवी, रेडियो और सरकारी अलर्ट्स पर लोगों को ध्यान देने के लिए कहा जाएगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement