Advertisement

DNA Women Achievers Awards 2025 की Guest of Honour होंगी MLA अदिति सिंह, 'ब्यूटी विद ब्रेन' की हैं मिसाल

डीएनए वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025 में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से विधायक अदिति सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शिरकत करेंगी, जानें उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड और अब तक का राजनीतिक सफर...

Latest News
DNA Women Achievers Awards 2025 की Guest of Honour होंगी MLA अदिति सिंह, 'ब्यूटी विद ब्रेन' की हैं मिसाल

MLA Aditi Singh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए शुक्रवार 27 जून 2025 को 'न्यू जेनरेशन वूमन' को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है. डीएनए वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025 का लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों में टॉप पर पहुंचने वाली महिलाओं को सम्मानित करना और उसका जश्न मनाना है. इसमें उत्तर प्रदेश के रायबरेली से विधायक अदिति सिंह भी गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शिरकत करेंगी. अदिति सिंह ने साल 2017 और 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है. साल 2017 में अपना पहला चुनाव जीतने के बाद वह उत्तर प्रदेश की सबसे कम उम्र की विधायकों में से एक बन गई थीं.

अमेरिका से हासिल की है डिग्री

अदिति का जन्म उत्तर प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार में हुआ था. उनका पैतृक घर उत्तर प्रदेश के रायबरेली के लालूपुर गांव में है. उनके पिता अखिलेश कुमार सिंह रायबरेली सदर सीट से पांच बार प्रतिनिधि रहे हैं. अदिति काफी पढ़ी-लिखी हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग मसूरी और नई दिल्ली के बोर्डिंग स्कूलों में की और बाद में हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चली गईं. उन्होंने अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी के फूक्वा स्कूल ऑफ बिजनेस से मैनेजमेंट स्टडीज में मास्टर्स डिग्री हासिल की है. अपने पिता के बीमार होने की वजह से वह भारत वापस आई और आखिरकार राजनीति में एंट्री ले ली.

अदिति सिंह का राजनीतिक सफर

2017 में अपने पहले चुनाव में अदिति सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर 90,000 से अधिक मतों के अंतर से विधानसभा चुनाव जीता था. अगस्त 2019 में उन्होंने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले का समर्थन किया और इसे ऐतिहासिक फैसला बताया. 24 नवंबर 2021 को वह आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं. 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में अदिति सिंह ने रायबरेली सदर सीट पर फिर से जीत हासिल की. उन्होंने 93,780 वोट हासिल करके समाजवादी पार्टी के राम प्रताप यादव को हराया.

डीएनए वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025 उन प्रयासों, रणनीतिक योजना और दृढ़ संकल्प को मान्यता देता है, जिसने महिलाओं को आगे बढ़ने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए सशक्त बनाया है. हमने सर्वश्रेष्ठ महिला अचीवर्स की पहचान की है और एक भव्य कार्यक्रम में उनकी सफलता का जश्न मनाने के लिए उत्साहित हैं. हमारे साथ इस मुहीम जुड़ें क्योंकि हम उन महिलाओं की सराहना करते हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रही हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement