भारत
Miss World 2025 फिर से चर्चा में आ गया है. फिनाले के लगभग एक हफ्ते पहले Miss England रहीं Milla Magee ने इस पेजेंट को बीच में छोड़ दिया है. इसकी वजह भी सामने आ गई है.
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता इस साल भारत में हो रही है. 10 मई से हैदराबाद में शुरू हो चुकी ये प्रतियोगिता 31 मई को खत्म होगी. इस दिन मिस वर्ल्ड का ऐलान हो जाएगा. 140 करोड़ देशवासियों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है. नंदिनी गुप्ता इस पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं. इसी बीच ये पेजेंट सुर्खियों में आ गया है. खबर आई है कि मिस इंग्लैंड की मौजूदा विजेता मिल्ला मैगी ने मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बता दी है. जानें क्या है पूरा मामला.
मिस इंग्लैंड की विजेता रहीं मिल्ला मैगी ने मिस वर्ल्ड 2025 से बाहर होने का फैसला ले लिया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. वो 74 साल के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली खिताब विजेता बन गई हैं. 24 साल की मिल्ला ने शोषण और नैतिक संघर्ष की भावनाओं को इसके पीछे का कारण बताया है. मैगी ने खुलासा किया कि हैदराबाद में अपने समय के दौरान, उन्होंने खुद को वस्तु के रूप में देखा और धनी पुरुष प्रायोजकों का मनोरंजन करने के लिए दबाव महसूस किया.
यही नहीं उन्होंने इस अनुभव की तुलना 'वेश्या की तरह' महसूस करने से कर डाली है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने प्रतियोगिता की आलोचना करते हुए कहा कि यह पुरानी हो चुकी है और इसमें उद्देश्यपूर्ण सुंदरता के नारे के बावजूद दिखावे को महत्व दिया जाता है. कथित तौर पर प्रतियोगियों से हर समय मेकअप और बॉल गाउन पहनने की अपेक्षा की जाती थी, यहां तक कि नाश्ते के दौरान भी, और शाम के कार्यक्रमों के लिए उन्हें पुरुष प्रायोजकों के साथ टेबल पर बैठाया जाता था.
ये भी पढ़ें: कौन हैं नंदिनी गुप्ता, जिनकी Miss World 2025 में हो रही खूब चर्चा? खूबसूरती देख हार बैठेंगे दिल
नंदिनी गुप्ता इस बार मिस वर्ल्ड में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं. इसका फिनाले 31 मई को होगा. ऐसे में भारत में सबकी नजरें बस नंदिनी पर टिकी हुई हैं. नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं. वो अपनी खूबसूरती के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.