Advertisement

UP: मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर से 10 मजदूरों की मौत

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. इस भिषड़ सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 3 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस ने सभी मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

UP: मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर से 10 मजदूरों की मौत
Add DNA as a Preferred Source

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें 10 मजदूरों की जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा कछवा थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास तब हुआ जब एक ट्रक और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई. ट्रैक्टर पर 13 मजदूर सवार थे, जो ढलाई का काम करके वाराणसी जा रहे थे.

क्या है पूरा मामला 
यह हादसा कछवा थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. ट्रैक्टर पर कुल 13 मजदूर सवार थे, जो औराई के तिवरी गांव में काम खत्म कर वाराणसी अपने घर लौट रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-प्रयागराज हाइवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश में लगे रहे.


ये भी पढ़ें- UP: अमेठी में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या, घर में घुसकर मारी थी गोली, जानें पूरा मामला


 

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई 
पुलिस ने बताया कि भदोही से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मारी. सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया. घायलों को तुरंत वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने मामले में RIR दर्ज कर लिया है. साथ ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement