Advertisement

Chennai News: 11वीं कक्षा की छात्रा को किडनैप कर की शर्मनाक हरकत, दो नाबालिक लड़कों समेत तीन ने किया रेप

चेन्नई से चौंका देने वाला मामला सामन आया है, जहां एक युवक संग मिलकर दो नाबालिक लड़कों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया.

Latest News
Chennai News: 11वीं कक्षा की छात्रा को किडनैप कर की शर्मनाक हरकत, दो नाबालिक लड़कों समेत तीन ने किया रेप
Add DNA as a Preferred Source

तमिलनाडु के चेन्नई से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां थलांबुर के पास एक 11वीं कक्षा की बच्ची के साथ रेप किया. पुलिसने बताया कि लड़की का परिवार चार साल पहले त्रिची से मेलाकोट्टैयूर में रहने लगा था. पुलिस ने शिकात मिलते ही जांच शुरू कर दी है. 

क्या है पूरा मामला
दरअसल, बीते 18 सितंबर को बच्ची स्कूल से लौटने के बाद बाहर गई थी. उसी दौरान लड़की का परिचित एक 23 वर्षीय सुंदर नाम का युवक उसके पास आया और उससे बात करने लगा. इस दौरान उसने लड़की को किडनैप कर लिया. इसके बाद आरोपी के साथ दो और लोगों ने मिलकर बच्ची का रेप किया. 


ये भी पढ़ें-Crime News: शरीर के 36 टुकड़े, फ्रिज में मिली लाश, Bengaluru में हुआ श्रद्धा जैसा हत्याकांड    


पुलिस को दी जानकारी 
घटना के बाद पीड़िता घर लौटी और उसने पूरी घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया. परिजन पीड़िता लड़की को लेकर एक निजी अस्पताल गए और भर्ती कराया. इसी के साथ मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement