Advertisement

कौन हैं अरुण श्रीनिवास? जो Meta इंडिया के बने हेड

अरुण श्रीनिवास को मेटा का भारत के हेड के रूप में नियुक्त किया गया है. जब भारत में मेटा के लिए डिजिटल विज्ञापनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में इनकी नियुक्ति अहम भूमिका निभा सकती है.

Latest News
कौन हैं अरुण श्रीनिवास? जो Meta इंडिया के बने हेड

arun srinivas

Add DNA as a Preferred Source

इस समय भारत में डिजिटल विज्ञापन बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी बीच मेटा ने अरुण श्रीनिवास को अपना नया इंडिया हेड बनाया है. जब भारत में डिजिटल विज्ञापन जमकर पैर पसार रहा है तो क्या इममें अरुण श्रीनिवास का हेड बनना फायदेमंद होगा. वे 1 जुलाई 2025 से अपना कार्यभार संभालेंगे और संध्या देवनाथन को रिपोर्ट करेंगे, संध्या देवनाथन इस भारत के साथ-साथ ईस्ट एशिया की भी जिम्मेदारी संभाल रही है. इस पद के साथ श्रीनिवास को कई बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. 

श्रीनिवास का अनुभव
अरुण श्रीनिवास के अनुभव के बारें में बात करें तो पता चलता है, तो वे अभी तक वे भारत में Meta के Ads Business के हेड थे.उन्होंने AI, Reels और Messaging जैसे प्रोडक्ट्स को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले वह Hindustan Unilever, Reebok, Ola और WestBridge Capital जैसी बड़ी कंपनियों में वह लीडरशिप की भूमिका पर रह चुके हैं. उनके पास करीब-करीब 30 से ज्यादा का सेल्स और मार्कटिंग का भी अनुभव हैं. 
 
अरुण श्रीनिवास को मिली ये जिम्मेदारी
1. भारत में मेटा के बिजनेस को आगे बढ़ाना, इनोवेशन और रेवेन्यू में बढ़ोत्तरी

2. विज्ञापनदाताओं, डेवलपर्स और इंडस्ट्री पार्टनर्स के अच्छे और गहरे संबंध बनाना. 

3. कंपनी में दीर्घकालिक ग्रोथ स्ट्रैजी लागू करना

कैसा रहा श्रीनिवास का करियर
दरअसल मेटा के लिए भारत एक तेजी से बढ़ता हुआ व्यापार है. यहां इनवेस्ट करने में मेटा को कोई डर नहीं है. वहीं श्रीनिवास  AI, WhatsApp और Reels को लेकर चल रही पहलों को रफ्तार देने के लिए तैयार है. श्रीनिवास ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता (1994-1996) से मार्केटिंग में पीजीडीएम की डिग्री प्राप्त की है, जो भारत के सबसे बढ़िया बिजनेस स्कूलों में से एक है. अरुण श्रीनिवास सितंबर 2020 में मेटा (पूर्व में फेसबुक) में शामिल हुए थे. अरुण श्रीनिवास ने फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) स्पेस में अपना करियर शुरू किया था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement