Advertisement

क्या ऑपरेशन सिंदूर से पहले PAK को भेजा गया संदेश? राहुल गांधी के आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

Operation sindoor: राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का वीडियो पोस्ट करते लिखा, 'हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध था.

Latest News
क्या ऑपरेशन सिंदूर से पहले PAK को भेजा गया संदेश? राहुल गांधी के आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

Rahul Gandhi

Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर शनिवार को विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया. मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation sindoor) से पहले पाकिस्तान को कोई जानकारी नहीं दी गई थी.  विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है.

राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल उठाए, 'हमारे हमले (ऑपरेशन सिंदूर) की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध था. विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया.' उन्होंने पूछा- इसे किसने अधिकृत किया? इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?'

कांग्रेस नेता के सवालों पर विदेश मंत्रालय ने कहा, 'विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि हमने पाकिस्तान को शुरुआत में ही चेतावनी दे दी थी, जो कि ऑपरेशन शुरू होने के बाद का प्रारंभिक चरण है. इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. यह ऑपरेशन शुरू होने के पहले की बात है. तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.'

'भारत को धोखा दिया'
कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'अमेरिकी विदेश मंत्री द्वारा बार-बार किए जा रहे असाधारण रहस्योद्घाटन पर हमारे विदेश मंत्री कोई जवाब नहीं दे रहे हैं, उन्होंने अब खुद एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है. यह समझ से परे है कि वह अपने पद पर कैसे बने रह सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री ने 19 जून 2020 को सार्वजनिक रूप से चीन को क्लीन चिट देकर भारत की बातचीत की स्थिति को कमजोर कर दिया था. अब उन्होंने जिस व्यक्ति को विदेश मंत्री नियुक्त किया है, उन्होंने इस बयान के जरिए भारत को धोखा दिया है. साथ ही उन्होंने सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को लेकर खेल खेलने का आरोप लगाया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement