Advertisement

मेघालय में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लगा कर्फ्यू, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Indo-Bangladesh Border Curfew: मेघायलस सरकार ने भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही 2 महीने के लिए कर्फ्यू तत्काल प्रभाल से लागू कर दिया है.

Latest News
मेघालय में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लगा कर्फ्यू, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Meghalaya curfew 

Add DNA as a Preferred Source

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं. भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है. वह सीमा पर आम लोगों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. इस बीच मेघायल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगा दिया है. 

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, मेघायलस सरकार ने भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में 2 महीने के लिए नाइट कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है. यह नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा.

सरकार ने क्यों लिया एक्शन
सरकार ने यह फैसला अवैध घुसपैठियों की गिरफ्तारी के बाद लिया है. भारत और बांग्लादेश सीमा क्षेत्र में खतरे की आशंका के देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है. तस्कर, अवैध आवागमन और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना है. 

Meghalaya curfew

Operation Sindoor से बौखलाया पाकिस्तान

भारत ने मंगलवार की देर रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में एयर स्ट्राइक किया था. भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) नाम दिया था. इस ऑपरेशन के तहत आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया था. जिसमें 90 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए. 

यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से तबाह हुआ लश्कर आतंकी हाफिज सईद, मिट्टी में मिला भारत के दुश्मन का टेरर कैंप

इस हमले से बौखलाया पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान सटे सीमाओं पर फायरिंग कर रहा है. बीती रात पाकिस्तानी सेना ने चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर और लुधियाना समेत 15 शहरों में हवाई हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना और S-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह नाकाम कर दिया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement