Advertisement

MCD रिजल्ट के बाद AAP में शामिल हुए 2 पार्षदों की 24 घंटे में 'घर वापसी', बोले- हमें माफ कर दो... 

MCD: 7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे आए थे. इस चुनाव में कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली थी.

MCD रिजल्ट के बाद AAP में शामिल हुए 2 पार्षदों की 24 घंटे में 'घर वापसी', बोले- हमें माफ कर दो... 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD) चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी के साथ 2 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे. हालांकि कुछ ही घंटों बाद यह कांग्रेस में दोबारा वापस आ गए. कांग्रेस में वापसी के बाद अली मेहदी ने माफी भी मांगी.

एमसीडी नतीजों के बाद छोड़ी थी पार्टी
7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे आए थे. इस चुनाव में कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली थी. नतीजों के बाद दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी के साथ ही बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली. 

24 घंटे में हुई घर वापसी 
तीनों नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद अली मेहदी ने माफी मांगी. उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता हूं. मुझसे गलती हुई है उसके लिए माफी मांगता हूं. उसके साथ ही मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और बृजपुरी से नाजिया खातून, जो उनके साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं, वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गई हैं.

एमसीडी चुनाव के क्या रहे नतीजे 
बता दें कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव की 250 सीटों में से 134 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है. जबकि बीजेपी को 104 वार्डों में जीत मिली है. कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं. तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है. 15 साल से MCD में काबिज बीजेपी ने सत्ता गंवा दी है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement