Advertisement

लोकसभा स्पीकर के चेंबर में हंगामा, विपक्ष के सांसदों पर हंगामे का आरोप, स्पीकर को गालियां दी गई- किरेन रिजिजू, कांग्रेस सांसद स्पीकर के चेंबर में घुसे-रिजिजू, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा स्थगित | ढाका- BNP, जमात के बीच सीधी टक्कर, बांग्लादेश में 299 सीटों के लिए वोटिंग जारी | रंग में भंग डालने वालों पर कार्रवाई होगी-योगी, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं-योगी, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए- योगी, कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो-CM योगी, महाशिवरात्रि के लिए संभल में अलर्ट जारी, संभल के शिव मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा, महाशिवरात्रि के लिए संभल प्रशासन तैयार | पुलिस शिवम मिश्रा को कोर्ट लेकर पहुंची, कानपुर-लेम्बोर्गिनी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर

Mallikarjun Kharge: दलितों को ‘बलि का बकरा’ बना रही है कांग्रेस- मायावती

Congress: गांधी परिवार के विश्वासपात्र माने जाने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्ट्रबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे.

Mallikarjun Kharge: दलितों को ‘बलि का बकरा’ बना रही है कांग्रेस- मायावती

मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के एक दिन बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को 137 साल पुरानी पार्टी पर दलितों को अपने बुरे समय में ही याद करने और उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाने का आरोप लगाया. खड़गे (80) कर्नाटक से एक दलित नेता हैं और वह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चार दिन पहले हुए ऐतिहासिक चुनाव में 66 वर्षीय शशि थरूर को हराकर 24 साल में पहले गैर-गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और इनके समाज की हमेशा उपेक्षा/तिरस्कार किया. इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं."

पढ़ें- क्या मल्लिकार्जुन खत्म कर पाएंगे कांग्रेस का 'वनवास'? इन समस्याओं से पार पाना बड़ा चैलेंज

उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लंबे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह अपने बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की याद आती है. क्या यह छलावा व छद्म राजनीति नहीं? लोग पूछते हैं कि क्या यही है कांग्रेस का दलितों के प्रति वास्तविक प्रेम?"

पढ़ें- गांधी परिवार के वफादार है मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल और प्रियंक रखा बच्चों का नाम

(भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement