भारत
Matrimonial Sites: मैट्रिमोनियल साइट पर अक्सर फ्रॉड के मामले सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला मुबंई से सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने फेक प्रोफाइल बनाकर एक महिला के साथ धोखा किया.
Matrimonial Sites Fraud: मुंबई से एक महिला के साथ धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. महिला को मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर किसी पुरुष ने शादी का झांसा दिया और फिर भरोसा जीत अश्लील वीडियो बनाया. जिसके बाद महिला को ब्लैकमेल किया. मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आरोपी ने मैट्रोमोनियल साइट पर फेक प्रोफाइल बनाकर महिला को अपना निशाना बनाया. सबसे पहले 9 अगस्त को महिला को फोन आया है. आरोपी ने शादी के लिए इच्छा जताई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. जब उसने महिला का विश्वास जीत लिया तो वीडियो चैट के जरिए निजी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिये. इन वीडियो के जरिए ही उसने बाद में असली कांड किया.
जहर खाकर CM योगी के जनता दरबार में पहुंचा रिटायर फौजी, मचा हड़कंप
आरोनी ने फिर इन वीडियो को महिला को दिखाकर उसे धमकाना शुरू कर दिया. वीडियो भेजकर पैसे मांगने शुरू कर दिये. उसने पैसे न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. महिला ने उसे शुरुआत में 30 हजार रुपये दे दिए. आरोपी बार-बार अपनी मांग बढ़ाता रहा. बाद में महिला ने परेशान होने के बाद हिम्मत करके भायखला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने इस मामले में केस दर्द कर कार्रवाई शुरू कर दी है. अलग-अलग धाराओं के तहत मामला केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस को शक है कि, इसके पीछे कोई बड़ा साइबर ठग गिरोह हो सकता है. आजकल लोग मैट्रोमोनियल साइट और सोशल मीडिया पर बहुत भरोसा करने लगे हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, ऑनलाइन मिले लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी सांझा न करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से