भारत
पाकिस्तान में एक तरफ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ प्रदर्शन चल रहा है. पीटीआई समर्थक कल रात से ही सड़कों पर हैं. प्रदर्शन जब हिंसक हुआ तब कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है.
आज पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. वहीं, इसी दिन को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने विरोध प्रदर्शन के लिए चुना है. पाकिस्तान की शहबाज़ सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है. इस प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी देखने को मिली है. यह प्रदर्शन कल देर रात से शुरू हो गया था. पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पीटीआई समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी की गई हैं.
पूर्व पीएम की रिहाई की मांग पर प्रदर्शन
पाकिस्तान में कल देर रात से ही पीटीआई समर्थक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र शहबाज़ सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 'झूठ नहीं सच है. अब ये इंकलाब आएगा. मदीना की रियासत का इंकलाब आएगा. हम इनका रास्ता रोकेंगे. हम इंशाअल्लाह ताला पूरे पाकिस्तान में आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं.' प्रदर्शनकारी छात्र और जमात-ए-इस्लामी शहबाज़ सरकार और पाकिस्तान की सेना से जनरल मुनीर को हटाने की मांग कर रहे हैं.
कुछ पॉइंटर्स में जान लें प्रदर्शनकारियों की मांगें
छात्रों के प्रदर्शन पर आर्मी चीफ ने एक बातचीत में कहा कि 'पाकिस्तान में किसी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की तो हम उसके आगे खड़े होंगे. रियासत की अहमियत अगर समझनी है तो इराक, सीरिया और लीबिया से पूछें.' छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और मांगों को पूरा करने के लिए कल देर रात से जबरदस्त प्रदर्शन चल रहा है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.