भारत
Mumbai Churchgate Station Fire: आग चर्चगेट स्टेशन के अंदर एक कैंटीन में लगी है. दुकान के अंदर से आग की लपटें उठ रही हैं. स्टेशन पर हर तरफ धुआं का गुब्बार छा गया है.
मुंबई के चर्चगेट स्टेशन के अंदर आग लगने की घटना सामने आई है. स्टेशन के अंदर एक कैंटीन में आग लगी है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम तेजी से काम कर रही है. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है.
जानकारी के मुताबिक, चर्चगेट रेलवे स्टेशन के अंदर मौजूद Monginis Shop में 5 जून को लगभग 5:27 अचानक आग लग गई. थोड़ी देर में ही आग ने भयानक रूप ले लिया. अंदर से आग की लपटें उठने लगी और हर तरफ धुआं गुब्बार छा गया. यह नजारा देखकर यात्रियों में भगदड़ मच गई.
इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए हैं. जिनमें देखा जा सकता है कि स्टेशन के अंदर एक दुकान में आग लपटें उठ रही हैं. हर तरफ धुआं ही धुआं छाया है. धुएं की वजह से लोगों का दम घुट रहा है. लोग इधर-उधर भाग रहे हैं.
Fire at churchgate railway station. pic.twitter.com/TFM11CgrBV
— Vivek Gupta (@imvivekgupta) June 5, 2025
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. हादसे में किसी के घायल होने या किसी बड़ी क्षति की सूचना नहीं है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
बता दें कि मुंबई में यह काफी भीड़भाड़ वाला रेलवे स्टेशन माना जाता है. यहां से हर दिन हजारों लोग ट्रेन में सफर करते हैं. रेलवे ने इस हादसे में जांच के आदेश दिए हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.