भारत
नागपुर मंडल के वर्धा-बदनेरा रेलखंड पर मालखेड़ और तिमातला स्टेशनों के बीच रविवार रात 11 बजकर 20 मिनट पर यह हादसा हुआ.
डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक मालगाड़ी के कोयले से भरे 20 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण कई यात्री ट्रेनों को रद्द या उनका मार्ग परिवर्तित करना पड़ा. रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस घटना किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
मध्य रेलवे द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नागपुर मंडल के वर्धा-बदनेरा रेलखंड पर मालखेड़ और तिमातला स्टेशनों के बीच रविवार रात 11 बजकर 20 मिनट पर यह हादसा हुआ. इस हादसे के कारण विभिन्न ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया या नागपुर तथा अन्य स्टेशनों पर उनके तय गंतव्य से पहले ही रद्द कर दिया गया.
पढ़ें- Train Accident: बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, 3 की मौत
आइए आपको बताते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें हुई रद्द
(भाषा)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर