Advertisement

कुछ लोगों को रात को सोशल मीडिया पर CM बदलकर सोने की आदत- मनोहर लाल खट्टर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम टीम के रूप में काम करने वाले हैं और टीम के रूप में ही निर्णय करते हैं, किसी सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं.

कुछ लोगों को रात को सोशल मीडिया पर CM बदलकर सोने की आदत- मनोहर लाल खट्टर

Image Credit- Twitter/mlkhattar 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस बयान के जरिए मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा के अंदर और पार्टी के बाहर अपने विरोधियों पर तंज कसा है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को रोजाना रात में मुख्यमंत्री बदलकर सोने की आदत हो गई है.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "आज लोगों को ये जो सोशल मीडिया का शौक हो गया है, उसमें तो रोजाना और कुछ नहीं तो रात में मुख्यमंत्री बदलकर के सोने की आदत हो गई है. ये मुख्यमंत्री गया... ये मुख्यमंत्री गया... कल और दूसरा मुख्यमंत्री आएगा... अरे भाई, आए या न आए, आपको काम चाहिए. भाजपा का जो मुख्यमंत्री होगा, जो प्रधानमंत्री होगा, वो जनता के हित में काम करेगा, ये हमारी विचारधारा का हिस्सा है, हमारी उपलब्धियों का हिस्सा है. ये हमारे मेनिफेस्टो का हिस्सा है."

पढ़ें- ब्राह्मणों को खुश करने के लिए भाजपा का नया पैंतरा! इस दिन छुट्टी सहित किए कई बड़े ऐलान

उन्होंने आगे कहा, "व्यक्तियों के हिसाब से कुछ बदलता नहीं है. इसलिए मित्रों, हम सब काम करने वाले हैं. टीम के रूप में काम करने वाले हैं और टीम के रूप में ही निर्णय करते हैं, किसी सोशल मीडिया के माध्यम से ये निर्णय नहीं होते. हां, मजे लेने वाले लोग लेते हैं. मैं तो कहता हूं जिस दिन यह करते-करते थक जाओ तो मेरे पास आ जाना, मैं कुछ और बता दूंगा का करने के लिए."

पढ़ें- तेज बारिश बनी जानलेवा! गुरुग्राम में तालाब में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement