Advertisement

मन की बात: PM मोदी ने दिलाया आतंक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा, कहा-'पहलगाम पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा'

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 121वें 'मन की बात' संबोधन में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर बात की. उन्होंने पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाया.

Latest News
मन की बात: PM मोदी ने दिलाया आतंक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा, कहा-'पहलगाम पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा'
Add DNA as a Preferred Source

Mann Ki Baat PM Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 121वें 'मन की बात' संबोधन में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर बात की. उन्होंने पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाया.  

प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है. साथ ही उन्होंने पहलगाम में हिंदुओं के खिलाफ आतंकियों की हमले को लेकर पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति दिखाई है. उन्होंने पहलगाम में कायराना हरकत करने वालों और उनको पनाह देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है.

क्या बोले पीएम

PM नरेंद्र मोदी ने मन की बात को संबोधित करते हुए कहा, 'आज जब मैं आपसे 'मन की बात' कर रहा हूं तो मन में गहरी पीड़ा है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुःख पहुंचाया है. पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है. भले वो किसी भी राज्य का हो, वो कोई भी भाषा बोलता हो, लेकिन वो उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है. मुझे एहसास है, हर भारतीय का खून, आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है.'

उन्होंने आगे कहा, 'पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है. ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक वाइब्रेंसी थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे. देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को, ये रास नहीं आया.'

'140 करोड़ भारतीय एकजुट'

पीएम ने कहा, 'आतकी ओर आतक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया. आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है. यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है. हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है.'


यह भी पढ़ें - Narendra Modi birthday today: पीएम मोदी के 10 बड़े फैसले जिन्होंने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा


 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, 'साथियो, भारत के हम लोगों में जो आक्रोश है, वो आक्रोश पूरी दुनिया में है. इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया भर से संवेदनाएं आ रही हैं. मुझे भी ग्लोबल लीडर्स ने फोन किए हैं, पत्र लिखे हैं, संदेश भेजे हैं. इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं.' 

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement