Advertisement

दिल्ली में AAP सरकार बनी तो कौन बनेगा डिप्टी CM? अरविंद केजरीवाल ने कर दिया ऐलान

Delhi Assembly Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए चुनाव है. इसमें दो विचारधाराओं की लड़ाई.

Latest News
दिल्ली में AAP सरकार बनी तो कौन बनेगा डिप्टी CM? अरविंद केजरीवाल ने कर दिया ऐलान

Manish Sisodia and Arvind Kejriwal

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी, लेकिन उससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगर AAP की सरकार बनती है तो मनीष सिसोदिया फिर से दिल्ली के डिप्टी सीएम होंगे. जंगपुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह बात की.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया मेरे सेनापति ही नहीं, बल्कि छोटे भाई भी हैं. वह बहुत ईमानदार और प्यारे इंसान हैं. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. हालांकि 2-4 सीटें कम हो सकती हैं. लेकिन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ही बनेंगे. उन्होंने कहा कि आप लोगों का विधायक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री होगा तो किसी की हिम्मत नहीं आपके काम के लिए कोई अधिकारी फोन न उठाए.

दिल्ली चुनाव 2 विचारधाराओं की लड़ाई
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए चुनाव है. उन्होंने कहा कि चुनाव में 2 विपरीत विचारधाराएं आमने-सामने हैं- एक जो आम जनता के लिए काम करती है. दूसरी चुनिंदा धनी व्यक्तियों के समूह को लाभ पहुंचाने का काम करती है.

पूर्व सीएम ने कहा, ‘यह चुनाव यह तय करने के लिए है कि करदाताओं का पैसा कैसे खर्च किया जाना चाहिए. एक विचारधारा का प्रतिनिधित्व बीजेपी करती है, जिसमें वह अपने करीबी सहयोगियों के हजारों करोड़ रुपये के ऋण माफ करने के लिए सार्वजनिक धन का उपयोग करती है.’ 

बीजेपी ने करीबियों का 10 लाख करोड़ दिए
उन्होंने कहा कि दूसरी विचारधारा हमारा आप मॉडल है. यह मॉडल आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और परिवहन प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करता है.’ पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले 5 साल में केंद्र सरकार ने 400-500 उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया. बीजेपी अपने दोस्तों को कर्ज रूप में पैसा देती है और बाद में उन्हें माफ कर देती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement