Advertisement

17 महीने बाद जेल से बाहर आए मनीष सिसोदिया, Arvind kejriwal के लिए बाले जेल के ताले टूटेंगे

दिल्ली के शराब नीति ( Delhi Liquor Policy Case) से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मनीष सिसोदिया आज तिहाड़ जेल से रिहा हो चुके हैं. सिसोदिया सबसे पहले अरविंद केजरीवाल के घर जाएंगे.

Latest News
17 महीने बाद जेल से बाहर आए मनीष सिसोदिया, Arvind kejriwal के लिए बाले जेल के ताले टूटेंगे
Add DNA as a Preferred Source

करीब 17 महीने बाद दिल्ली के शराब नीति ( Delhi Liquor Policy Case) से जुड़े भ्रष्टाचार के केस में मनीष सिसोदिया जेल से बाहर निकल आए हैं. तिहाड़ जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी है. अब जानकारी ये है कि सिसोदिया सबसे पहले CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर उनके परिवार से मुलाकात की है. 

जेल से रिहाई के बाद सिसोदिया का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि "मै आप सबके प्यार की बदौलत ही बाहर आ पाया हूं. ये संविधान की ताकत है जो कि मै आज आपके सामने उपस्तिथ हूं. उन्होंने आगे कहा कि "जेल के ताले टूटेंगे केजरीवाल छूटेंगे, दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी जल्द ही संविधान की ताकत के बदौलत जल्द ही बाहर आएंगे."


यह भी पढ़ें: Bareilly Serial Killer: पिछले 13 महीनों में 10 महिलाओं की हत्या करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार


सिसोदिया का जेल से बाहर आने के बाद का पूरा प्लान सामने आया है. बताया जा रहा है कि सिसोदिया सबसे पहले केजरीवाल के घर जाकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता से मिलेंगे. उसके बाद वह सीधे अपने घर AB-17 जाएंगे.

इसके बाद शनिवार सुबह मनीष सिसोदिया करीब 9:30 बजे राजघाट जाएंगे. राजघाट से 10:30 के आस-पास कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर फिर आम आदमी पार्टी के ऑफिस पहुंचेंगे. पार्टी ऑफिस में उनका संबोधन कार्यक्रम भी रखा गया है. दफ्तर पहुंचने के बाद सिसोदिया पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement