Advertisement

Video: Manish Sisodia को देख भावुक हुईं अरविंद केजरीवाल की मां, गले लगा दिया आशीर्वाद

Manish Sisodia Meets Arvind Kejriwal Family: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 17  महीने बाद जेल से बाहर निकले हैं. उन्होंने अरविंद केजरीवाल के परिवार से मुलाकात की. 

Latest News
Video: Manish Sisodia को देख भावुक हुईं अरविंद केजरीवाल की मां, गले लगा दिया आशीर्वाद

केजरीवाल के परिवार से मिले मनीष सिसोदिया

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जमानत पर जेल से बाहर आने के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल के परिवार से मुलाकात की है. इस मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह केजरीवाल के माता-पिता के पैर छूते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दिल्ली के सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल और मां उन्हें देखकर थोड़ा भावुक भी हो जाती हैं. उन्होंने जेल से निकलते ही कार्यकर्ताओं के हुजूम को भी संबोधित किया और कहा कि संविधान और बाबा साहेब की वजह से वह जेल से बाहर निकल पाए हैं. 

केजरीवाल के परिवार से मिले मनीष सिसोदिया 
जमानत पर जेल से बाहर आने के साथ ही मनीष सिसोदिया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें देख परिवार के लोग भावुक हो गए थे. सुनीता की आंखों से भी आंसू छलक गए और फिर उन्होंने केजरीवाल के माता-पिता के पैर छुए. इस दौरान दिल्ली के सीएम की मां बेटे के दोस्त और सहयोगी को देख भावुक नजर आ रही थीं.
 


यह भी पढ़ें: PM Modi की चाय पर चर्चा में शामिल हुए राहुल गांधी, जानें दोनों के बीच क्या बात हुई  


'जल्दी ही जेल से बाहर होंगे अरविंद केजरीवाल'
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि संविधान ने मेरी रक्षा की है, बाबा साहेब की वजह से आज जेल से बाहर हूं. उन्होंने कहा, 'पिछले 17 महीनों का संघर्ष मेरा अकेले का नहीं था, मेरे साथ आप सभी लोगों ने पीड़ा सही है. जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे. दिल्ली की जनता से मिले समर्थन और प्यार के लिए आभारी हूं.'


यह भी पढ़ें: 17 महीने बाद जेल से बाहर आए मनीष सिसोदिया, Arvind kejriwal के लिए बाले जेल के ताले टूटेंगे


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement