Advertisement

क्या फिर मणिपुर में भड़क उठी हिंसा? बिहार से काम पर लौटे मजदूरों की गोली मारकर हत्या

Manipur Violence: मणिपुर से एक बार फिर से सरेआम हत्या की वारदात सामने आई है. कई महीने बाद काम पर लौटे मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आइए जानते है पूरा मामला

Latest News
क्या फिर मणिपुर में भड़क उठी हिंसा? बिहार से काम पर लौटे मजदूरों की गोली मारकर हत्या

Manipur Violence:

Add DNA as a Preferred Source

Manipur Violence: मणिपुर से एक बार फिर से हिंसा की खबरें सामने आ रही है. राज्य में उपद्रवियों एक बार फिर से हथियार चलाने शुरू कर दिए हैं. हाल ही में खबर सामने आई है कि यहां पर उपद्रवियों ने बिहार से वापस काम पर लौटे दोनों मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी है. ये दोनों प्रवासी कई दिनों बाद फिर से काम पर लौटे थे. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. 

काकचिंग जिले की घटना
मणिपुर की पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार की शाम करीब 5.20 बजे की है. हालांकि अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है. हत्या की ये वारदात काकचिंग जिले की है. दोनों मृतकों की पहचान सुनालाल कुमार (18) और दशरथ कुमार (17) पुत्र मोहन सानी के रूप में हुई है. दोनों व्यक्ति बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के रहने वाले बताए थे.

जांच में जुटी पुलिस 
दोनों मजदूर काकचिंग जिले के केइराक में कंस्ट्रक्शन का काम करके लौट रहे थे तभी बंदूरधारियों ने रास्ते में ही उन्हें गोली मार दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्थानीय जीवन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


ये भी पढ़ें-Gujarat News: कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी से बचने के लिए काटी अपनी ही चार उंगलिया, जानें क्या है पूरा मामला


बतादें कि पिछली 3 मई से मणिपुर में इसी तरह की घटनाएं सामने आ रही है. कई महीने से लगातार राज्य हिंसा की आग में जल रहा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement