Advertisement

मणिपुर में फिर हुई हिंसा, अज्ञात हमलावरों ने सुरक्षाबलों पर बरसाईं गोलियां

Manipur Violence: मणिपुर में सुरक्षाबलों पर एक बार फिर से हमला हुआ है और इस हमले में एक कमांडो घायल भी हुआ है.

Latest News
मणिपुर में फिर हुई हिंसा, अज्ञात हमलावरों ने सुरक्षाबलों पर बरसाईं गोलियां

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साल 2023 बीतते-बीतते मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा हुई है. मणिपुर के तेंगनोउपल जिले के मोरेह में शनिवार दोपहर करीब 3 बजकर 50 मिनट पर अज्ञात बंदूकधारियों और पुलिस कमांडो के बीच हुई भारी गोलीबारी में मणिपुर पुलिस का एक कमांडो घायल हो गया. यह घटना भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित मोरेह में हुई है जिसे काफी संवेदनशील माना जाता है. मणिपुर में मई के महीने से हिंसा जारी है. अब काफी हद तक इस पर काबू पाया जा चुका है लेकिन आए दिन कहीं न कहीं कोई न कोई हिंसा होती ही रहती है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस कमांडो को ले जा रहे वाहनों को उस समय निशाना बनाया, जब वे मोरेह से 'की लोकेशन प्वाइंट' (केएलपी) की ओर बढ़ रहे थे. उन्होंने बताया कि हमले में कमांडो घायल हो गया. एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, 'इंफाल-मोरेह मार्ग पर एम चाहनौ गांव को पार करते समय हुए हमले में एक कमांडो बम का टुकड़ा लगने से घायल हो गया.'

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो से 31 दिसंबर को करना है सफर, यात्रा से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर 

कमांडो टीम पर चलाई गईं गोलियां
अधिकारी ने बताया कि घायल कमांडो की पहचान 5आईआरबी के पोंखालुंग के रूप में हुई है और फिलहाल उसका इलाज 5 असम राइफल्स कैंप में किया जा रहा है. पुलिस ने बताया, 'तेंगनोउपल जिले के मोरेह वार्ड नंबर नौ के चिकिम वेंग में अज्ञात बंदूकधारियों ने मोरेह की कमांडो टीम पर गोलियां चलाईं और बम फेंके. यह घटना उस वक्त हुई जब मणिपुर पुलिस कमांडो इलाके में नियमित गश्त लगा रहे थे.'

यह भी पढ़ें- न्यू ईयर पर सूखा रह सकता है दिल्ली का गला, जानिए क्या है जल संकट का कारण 

पुलिस ने बताया, 'शुरुआत में दो बम विस्फोट हुए इसके बाद 350 से 400 गोलियां चलीं.' सूत्रों ने बताया कि न्यू मोरेह के प्रवेश द्वार और एम चाहनौ गांव के पास अंधाधुंध गोलीबारी जारी है। सूत्रों ने बताया कि मोरेह में दो घरों में आग भी लगा दी गई. बता दें कि मोरेह भारत और म्यांमार सीमा पर स्थित इलाका है जो काफी संवेदनशील भी माना जाता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement