Advertisement

मनाली में एडवेंचर करना पड़ा भारी, जिप लाइनिंग के दौरान बड़ा हादसा, 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी टूरिस्ट, Video

Manali: हिमाचल प्रदेश से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्ची जिपलाइनिंग करते वक्त गहरी खाई में गिर गई. इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

Latest News
मनाली में एडवेंचर करना पड़ा भारी, जिप लाइनिंग के दौरान बड़ा हादसा, 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी टूरिस्ट, Video

Manali Zipline Accident

Add DNA as a Preferred Source

Manali: हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने एडवेंचर एक्टिविटीज की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. नागपुर से आए एक परिवार की बेटी जिप लाइनिंग करते वक्त 30 फीट गहरी खाई में गिर गई. यह घटना उस समय हुई जब 12 वर्षीय त्रिशा अपने माता-पिता के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने मनाली आई थी. बताया जा रहा है कि त्रिशा एक पहाड़ी से दूसरी ओर जिप लाइन के जरिए जा रही थी, तभी अचानक केबल टूट गई और वह सीधे खाई में जा गिरी. हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई, खासतौर पर उसके पैर में गंभीर चोटें आईं. 

सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर चिंता

परिजनों ने तुरंत उसे मनाली के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालात में सुधार न होने पर उसे बाद में चंडीगढ़ रेफर किया गया. मिली जानकारी के अनुसार बाद में परिवार ने त्रिशा को नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अभी उसका इलाज चल रहा है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची को जिप लाइन पर लटकते हुए और फिर अचानक नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है और एडवेंचर टूरिज्म में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है.


यह भी पढ़ें: दुनिया के इन 5 देशों में सबसे ज्यादा पड़ती है गर्मी, जानें किस नंबर पर आता है भारत


ऑपरेटर की ओर से सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं

त्रिशा के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि जिप लाइन ऑपरेटर की ओर से सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे. हादसे के समय ना ही कोई प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद था और ना ही तुरंत राहत दी गई. उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच की मांग की है. बहरहाल यह हादसा उन सैलानियों के लिए चेतावनी है जो एडवेंचर एक्टिविटीज में हिस्सा लेते हैं. यह जरूरी है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से पहले सुरक्षा उपायों की पूरी जानकारी ली जाए.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement