Advertisement

Rakesh Tikait in Bengaluru: किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी स्याही, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ जमकर बवाल

राकेश टिकैत पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक शख्स ने स्याही फेंक दी. वह बेंगलुरु के गांधी भवन में मीडिया से बात कर रहे थे.

Rakesh Tikait in Bengaluru: किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी स्याही, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ जमकर बवाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) पर एक शख्स ने स्याही फेंक दी. वह बेंगलुरु के गांधी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. घटना के कार्यक्रम में काफी हंगामा देखने को मिला. पुलिस ने स्याही फेंकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या था मामला
राकेश टिकैत प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. तभीअचानक से चंद्रशेखर के समर्थकों में से एक ने राकेश टिकैत पर स्याही फेंक दी. दरअसल राकेश टिकैत से के चंद्रशेखर के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उनका चंद्रशेखर से कोई लेना देना नहीं है. लोगों ने स्याही फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया. हालांकि इस दौरान कार्यक्रम में जमकर मारपीट हुई और कुर्सियां चलीं.

ये भी पढ़ेंः ज्ञानवापी मामला सुनवाई योग्य है या नहीं? तीन मामलों पर सुनवाई शुरू, फोटो-वीडियो भी आएंगे सामने

स्टिंग ऑपरेशन पर दे रहे थे सफाई
राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने के बाद मीडिया में सफाई दे रहे थे. इस बीच एक शख्स ने टिकैत के ऊपर स्याही फेंक दी. इसके बाद जमकर बवाल हुआ. राकेश टिकैत ने इस घटना के बाद कहा कि यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना लोकल पुलिस की जिम्मेदारी थी. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब सरकार की मिलीभगत से हुआ है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement