Advertisement

MP: बेटी की चाहत ने पिता को बना दिया दानव, बेटा जन्मा तो गला घोंटकर मार डाला

Crime News: पुलिस ने बताया की आरोपी के पहले से दो बेटे थे. तीसरा भी जब बेटा ही जन्मा तो वह दुखी हो गया और पत्नी के साथ जमकर मारपीट करने लगा.

Latest News
MP: बेटी की चाहत ने पिता को बना दिया दानव, बेटा जन्मा तो गला घोंटकर मार डाला

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां बेटी न होने से निराश एक शख्स ने नशे की हालत में अपने नवजात बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी. इससे पहले उसने पत्नी की भी पिटाई की. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का कहना है कि बेटी होने की कामना पूरी नहीं हो पाने की वजह से वह दुखी था.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि उसके पहले से दो बेटे हैं और अब उसे बेटी होने की उम्मीद थी. उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र के बज्जरवाड गांव में है. कोतवाली थाना प्रभारी अनिल उइके ने कहा कि जांच से पता चला है कि नशे की हालत में आरोपी अनिल उइके ने अपनी पत्नी की पिटाई की और उससे 12 दिन के बेटे को छीन लिया.

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज  

पुलिस ने बताया कि महिला पिटाई के डर से मौके से भाग गई और जब वह बाद में घर लौटी, तो उसे 12 दिन का नवजात बच्चा झोपड़ी में मृत मिला. अधिकारी ने बताया कि बच्चे की गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसके पहले से ही दो बेटे हैं और उसे उम्मीद थी कि तीसरे संतान के तौर पर उसके यहां बेटी होगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement