भारत
बरेली से UAE तक का सफर तय करने वाले संयम जायसवाल को दुबई स्टेडियम में पहुंचने में देरी हो गई. भारत की जर्सी बिक जाने के बाद, उन्होंने यह सोचकर पाकिस्तान की जर्सी चुनी कि वह पाकिस्तानी प्रशंसकों को चिढ़ाएंगे. उन्हें ऐसा करना भारी पड़ गया.
डीएनए हिंदी: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच देखने के लिए लोगों में अलग क्रेज देखने को मिलता है. लोग मैच देखने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. स्टेडियम में टिकट हासिल करने के लिए भी लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं. ऐसा ही कुछ किया है बरेली के रहने वाले संयम जायसवाल ने लेकिन उन्हें ऐसा करना बहुत भारी पड़ गया. उन्हें एक जर्सी पहनने की वजह से लोग गद्दार कह रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं.
भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देखने गए बरेली के सिविल लाइंस इलाके के स्थानीय व्यवसायी संयम जायसवाल की दुबई में क्रिकेट स्टेडियम के बाहर ली गई तस्वीरें वायरल हुई हैं. तस्वीर में वह पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं. अब इस तस्वीर को लेकर वह मुसीबत में फंस गए हैं. लोग उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.
India vs Hong Kong Live Updates: भारत को लगा दूसरा झटका, केएल राहुल हुए आउट
पाकिस्तानियों को चिढ़ाने के लिए पहनी जर्सी, भड़के हिंदुस्तानी
उन्होंने अपने हाल पर एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे दुबई स्टेडियम के बाहर भारतीय टीम की जर्सी नहीं मिल रही थी. मैंने पाकिस्तान की जर्सी खरीद ली. मैंने सोचा कि मैं पाकिस्तानी प्रशंसकों को उनका झंडा पहनकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर चिढ़ाऊंगा. मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ कुछ ऐसा होगा.'
SpiceJet Crisis: फ्लाइट्स में गड़बड़ी, समय पर वेतन नहीं, क्या अगली जेट एयरवेज बनने वाली है स्पाइसजेट
लोग दे रहे हैं जान से मारने की धमकी
अब लोग मांग कर रहे हैं कि संयम जायसवाल की गिरफ्तारी हो. कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. बरेली गौरक्ष प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता हिमाशु पटेल ने SSP बरेली, पुलिस महानिरीक्षक और एडीजी बरेली जोन को शिकायत भेजकर जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
भारतीय नेवी को 2 दिन बाद मिलेगा पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर, क्यों 'उधार' के विमानों से सजेगा
क्या है पुलिस का रिएक्शन?
बरेली के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बुधवार को कहा कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है लेकिन घटना देश से बाहर होने के कारण शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.