Advertisement

किसी और से अफेयर का था शक, प्रेशर कुकर से सिर फोड़कर गर्लफ्रेंड को मार डाला

Crime News: कई सालों से लिव-इन में रह रहे एक कपल के बीच शक इतना गहरा हो गया कि बॉयफ्रेंड ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को कुकर से मारकर उसकी जान ले ली.

किसी और से अफेयर का था शक, प्रेशर कुकर से सिर फोड़कर गर्लफ्रेंड को मार डाला

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. उसे शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का अफेयर किसी और से चल रहा है. इसी शक के आधार पर उसने प्रेशर कुकर से अपनी गर्लफ्रेंड का सिर फोड़ दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया है. यह कपल लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला बेगंलुरु के न्यू माइक्रो लेआउट का है. दक्षिण बेंगलुरु के इस इलाके में यह कपल किराए के अपार्टमेंट में लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था. आरोपी वैष्णव को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड देवी का अफेयर किसी और से चल रहा है. शनिवार को इसी को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई. बहस के बाद वैष्णव को गुस्सा आ गया और उसने प्रेशर कुकर से देवी के सिर पर वार कर दिया.

यह भी पढ़ें- नूंह Live: तनाव के बीच VHP-बजरंग दल के 51 लोगों को जलाभिषेक की अनुमति

होने वाली थी शादी
यह हमला इतना जोरदार था कि देवी का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपल के लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में दोनों के परिवारों को भी पता था और सब राजी थे. जल्द ही दोनों की शादी भी होने वाली थी. बताया गया है कि आरोपी वैष्णव एक लोकल कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी कर रहा है. फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें- स्वामी चक्रपाणि ने PM मोदी से की मांग, 'चांद को घोषित करें हिंदू राष्ट्र'

बताया गया है कि वैष्णव और देवी दोनों ही केरल के रहने वाले हैं. ये दोनों कॉलेज के दिनों से ही एक-दूसरे के दोस्त हैं. नौकरी की तलाश में बेंगलुरु आए ये लोग एक-दूसरे के संपर्क में आए और नौकरी मिलने के बाद साथ ही रहने लगे. हालांकि, वैष्णव को देवी पर शक था इस वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा था. पुलिस ने वैष्णव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement