Advertisement

जोधपुर में Vlog बना रही थी कोरियाई महिला, अचानक प्राइवेट पार्ट निकालकर दिखाने लगा युवक

Jodhpur Korean Vlogger: जोधपुर में कोरियाई महिला के वीडियो में प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जोधपुर में Vlog बना रही थी कोरियाई महिला, अचानक प्राइवेट पार्ट निकालकर दिखाने लगा युवक

Video Grab

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के जोधपुर में एक विदेशी मेहमान से छेड़खानी और बदसलूकी का मामला सामने आया है. जोधपुर में घूमते हुए Vlog बना रही एक कोरियाई महिला के वीडियो में ही अचानक एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकाला और उसे दिखाने लगा. यह देख वह महिला हैरान रह गई और भागने लगी. अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, महिला के साथ इस तरह की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और आरोपी को पकड़ लिया. जोधपुर ईस्ट की डीसीपी अमृत दुहान ने बताया, 'एक विदेशी महिला पर्यटक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है कि जोधपुर में उनके साथ छेड़खानी की गई. हमने इसका संज्ञान लिया, आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया.'

यह भी पढ़ें- Atiq Ahmed के वकील की गली में फेंके गए बम? जानिए पुलिस ने इसे लेकर क्या कहा

स्वाति मालीवाल ने भी उठाए सवाल
वायरल वीडियो के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस घटना की निंदा की है. उन्होंने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से मांग की है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के लोग हमारे महान देश की छवि खराब कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- अंकिता दत्ता ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, समझिए क्या है मामला

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने फोन से वीडियो बनाते हुए सीढ़ियों से उतर रही हैं. वह अपनी कोरियाई भाषा में ही कुछ बोल रही हैं. एक युवक उनका पीछा कर रहा था. अचानक उसने अपनी पैंट नीचे की और अपना प्राइवेट पार्ट निकाल लिया. यह देखकर महिला चिल्लाते हुए वहां से भाग गई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement