Advertisement

Crime News: प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी देकर रचाई शादी, डेढ़ महीने बाद बेड पर मिली लाश

प्यार में लोग क्या कुछ नहीं कर जाते. लेकिन कभी-कभी पगलपन में लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है.

Latest News
Crime News: प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी देकर रचाई शादी, डेढ़ महीने बाद बेड पर मिली लाश
Add DNA as a Preferred Source

असम के जोरसाट से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक युवक ने युवती के प्राइवेट फोटे वायरल करने की धमकी देकर उससे जबरदस्ती शादी की. इसके बाद शादी के महज डेढ़ महीने बाद राकेश मिलि के खिलाफ युवती को बिस्तर में मार डालने का गंभीर आरोप लगा है. युवती के परिजनों ने भी युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. 

क्या है पूरा मामाला 
ये मामला असम के जोरसाट के कलीया गांव का है. दरअसल, रुणजुन नाम की युवती नर्सिंग कोर्स में नामांकन के लिए तैयारी कर रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात राकेश से हुई. दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. युवती नहीं जानती ती की जिससे वो प्यार करती है वो हैवान निकलेगा. कुछ समय बाद राकेश ने उसे उसकी प्राइवेट फोटे वायरल करने की धमकी दी. राकेश ने जबरन रुणजुन से शादी कर ली. ये सभी आरोप रुणजुन के परिवार ने लगाए हैं. अब शादी के डेढ़ महीने बाद ही रुणजुन की लाश मिली है.  


ये भी पढ़ें-UP: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, 6 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत, कई घायल


आरोपी गिरफ्तार 
युवती के परिवार ने आरोप लगाए हैं कि राकेश अक्सर रुणजुन पर अत्याचार करता था और अब उसने रुणजुन की हत्या कर दी. मृत्का का शव रविवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही राकेश के परिवार वालों ने सही जांच की मांग की है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement