Advertisement

'ममता को सौंपी जाए INDIA ब्लॉक की कमान', लालू यादव की ओर से कांग्रेस को मिला बड़ा झटका

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को इंडिया बलॉक का नेता चुना जाना चाहिए. 

Latest News
'ममता को सौंपी जाए INDIA ब्लॉक की कमान', लालू यादव की ओर से कांग्रेस को मिला बड़ा झटका

Lalu Yadav (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

इंडिया ब्लॉक की अगुवाई को लेकर घमासान छाया हुआ है. टीएमसी के नेताओं और खुद ममता बनर्जी की ओर से दावा किया गया है कि इंडिया ब्लॉक की नेतृत्व उनके पास होना चाहिए. वहीं कांग्रेस और उसके नाताओं की ओर से इसका विरोध किया गया था. इस मुद्दे पर बोलने वाले नेताओं में लालू यादव का भी नाम जुड़ गया है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को इंडिया बलॉक का नेता चुना जाना चाहिए. 

ममता को मिला लालू का समर्थन
लालू यादव की ओर से कहा गया कि ममता ने नेतृत्व को लेकर कांग्रेस का विरोध अर्थहीन है. साथ ही लालू यादव की ओर से कहा गया कि अगले चुनाव में उनकी पार्टी सरकार में आएगी. इससे पहले लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव की ओर से कहा गया था कि उन्हें ममता को इंडिया ब्लॉक के लीडर के तौर पर स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं है. 

ममता बनर्जी ने क्या कहा था?
ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक के संदर्भ में बोलते हुए कहा था कि उन्होंने इस गठबंधन का गठन किया है. इसकी जिम्मेदारी इसके मौजूदा लिडरशिप को है. यदि वो इसे ठीक से नहीं चला सकते हैं तो इसमें मैं क्या कर सकती हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन की जिम्मेदारी दी गई तो वो बंगाल में रहकर ही इसे चला लेंगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement