भारत
डीएनए महिला अचीवर्स अवार्ड्स 2025 का आयोजन शुक्रवार, 27 जून को किया जाएगा. यह खास कार्यक्रम उन महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान दिया है. इस समारोह की खास बात ये है कि इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी शिरकत करेंगी.

1967 में जन्मीं मालिनी अवस्थी को भारत की लोक रानी के नाम से जाना जाता है. उन्होंने 5 साल की उम्र से ही संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दिया था. उन्होंने लखनऊ के प्रसिद्ध भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में स्नातकोत्तर की डिग्री स्वर्ण पदक के साथ प्राप्त की.
मालिनी अवस्थी प्रसिद्ध बनारस घराने की महान गायिका पद्म विभूषण विदुषी गिरिजा देवी की गंडाबंद शिष्या हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में आकाशवाणी (All India Radio) से अपने करियर की शुरुआत की थी. आज वह संगीत समारोहों की नियमित कलाकार हैं और साथ ही कई फिल्मों में पार्श्व गायन भी कर चुकी हैं.
भारत सरकार ने 2016 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया, जो भारतीय लोक और शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान की स्वीकृति है. वह जेएनयू के सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज़ में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में भी कार्यरत हैं. उनकी शादी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी से हुई है, जो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार हैं.
ये भी पढ़ें: मिलिए डॉ. नेहा पंडित से, जिंदगी के संघर्ष से जूझकर मूवमेंट डिसऑर्डर स्पेशलिस्ट बनीं न्यूरोलॉजिस्ट
ये अवार्ड समारोह महिलाओं की मेहनत, नेतृत्व और संकल्प को पहचानने का मंच है. इस साल, हम उन महिलाओं को सम्मानित करेंगे जो अपने क्षेत्रों में प्रेरणादायक परिवर्तन ला रही हैं. मालिनी अवस्थी जैसी शख्सियत की उपस्थिति इस कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा देगी. तो जुड़िए इस खास शाम में, जहां हम भारत की महिलाओं की सफलता और संघर्ष का जश्न मनाएंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.