भारत
Bahraich News: यूपी के बहराइच से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे आप सुनकर चौंक जाएंगे. इस केस में एक नौकरानी ने अपने प्रेमी के शौक पूरे करने के लिए मकान मालिक के घर में चोरी की है.
Bahraich News: यूपी बहराइच से एक ऐसा मामला सामने जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. ये कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी कि जंग और प्यार में सब कुछ जायज है. लेकिन कई इसकी आढ़ में लोग अपराध भी कर बैठते हैं. बहराइच में अपने प्रेमी का शौक पूरा करने के लिए एक काम वाली बाई ने अपने मालिक के घर में चोरी की घटना का अंजाम दिया है. उसने मालिक के घर से नगदी समेत सोने व चांदी के आभूषणों के भी गायब कर दिया और अपने प्रेमी को बाइक दिलवा दीं. पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़कर प्रेमी के घर से कुछ गहने बरामद किए हैं.
चोरी के पैसो से प्रेमी को दिलवाई थी बाइक
दरअसल, थाना कोतवाली नगर अंतर्गत काजीपुरा मोहल्ले की रहने वाली आरिवा पुत्री साबिर व उसके कथित प्रेमी अरुण सोनी की अजब प्रेम की गजब कहानी से हर कोई हैरत में है. अरुण की प्रेमिका आरिवा जो कि पास के ही घर में महज 800 रुपये महीने पर बतौर बाई घर में झाड़ू पोंछे का काम करती थी, उसने अपने प्रेमी के शौक पूरा करने के लिए ये सब किया. प्रेमी के लिए उसने करीब सवा लाख रुपये की बाइक खरीदी थी. बचे हुए गहने आरिवा ने प्रेमी के घर में छुपा दिए थे जिनसे वो बाद में मौज करने वाले थे.
ये भी पढें-Covid 19 Cases: देशभर में कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, डॉक्टर से जानिए कैसे रहें सुरक्षित
कैसे हुआ खुलासा
मकान मालिक शाहिद सगीर ने बताया कि पहले कम पैसे चोरी होते थे तो उन्हें लगता था कि शायद उन्होंने कहीं पर खर्च कर दिए. लेकिन इस बार उनकी अलमारी से नोटो की गड्डियां गायब हो गई जिससे उनका शक पुख्ता हो गया. जब उन्होंने अपनी तिजोरी का लॉकर खोला तो उसमें से उनकी मां और बहन के कई तोले के सोने के गहने गायब थे, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. शक के आधार पर जब पुलिस ने घर में बाई का काम करने वाली आरिवा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.