Advertisement

Crime News: 4 साल की बच्ची का रेप कर बक्से में बंद कर आरोपी चला गया सोने, महाराष्ट्र से आई दिल दहला देने वाली घटना 

Maharastra Crime News: महाराष्ट्र के सांगली में एक शख्स ने पहले 4 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसकी हत्या कर बॉक्स में शव डाल दिया. इसके बाद आरोपी चैन से सो गया. 

Latest News
Crime News: 4 साल की बच्ची का रेप कर बक्से में बंद कर आरोपी चला गया सोने, महाराष्ट्र से आई दिल दहला देने वाली घटना 

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र के सांगली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप (Rape) किया और फिर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसने बच्ची के शव को ठिकाने लगाने के लिए एक बॉक्स में डाल दिया. इसके बाद खुद आराम से सोने चला गया. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पूछताछ में खुद उसने सारी बात कबूल की है. पीड़ित बच्ची के माता-पिता रत्नागिरी में मजदूरी का काम करते हैं और आरोपी को पहले से जानते हैं. 

दरिंदगी के बाद शव को लगाया ठिकाने 
सांगली पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले 4 साल की बच्ची को अपने पास बुलाया और फिर घर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की. रेप के बाद उसने बच्ची की हत्या कर दी और फिर लोहे के एक पुराने बक्से में शव डाल दिया. इस पूरे वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने घर में आराम से सो गया. इस मामले में 45 साल के आरोपी पांडुरंग सोमनिंग कल्ली को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. बच्ची गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहती थी और आरोपी से परिचित थी. घटना के बाद पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं.


यह भी पढ़ें: Viral: नहीं देखा होगा ऐसा शादी का कार्ड, नाम के नीचे जो लिखा वह पढ़कर उड़ जाएंगे होश


परिवार के साथ बच्ची को ढूंढ़ने का नाटक भी किया 
इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बच्ची के दादाने पुलिस के पास लापता होने की जानकारी दी थी. आरोपी ने बच्ची को ढूंढ़ने का नाटक भी परिवार के सामने किया था. हालांकि, पड़ोसियों ने बताया कि आखिरी बार उन्होंने बच्ची को आरोपी के साथ ही देखा था. इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने पीड़ित बच्ची का शव भी बरामद कर लिया है.


यह भी पढ़ें: West Bengal: छुट्टी न मिलने से नाराज हुआ सरकारी कर्मचारी, गुस्से में कर दिया भयानक कांड, जानें पूरा मामला 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement