Advertisement

Maharashtra: ठाणे में 2 नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण, रेलवे स्टेशन पर परिजनों का धरना, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

दरअसल ये मामला एक नर्सरी स्कूल का है, जहां पढ़ रही दो नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना हुई है. इस घटना में 23 साल के पुरुष सफाईकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करके किया गया है.

Latest News
Maharashtra: ठाणे में 2 नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण, रेलवे स्टेशन पर परिजनों का धरना, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

protesters block railway tracks

Add DNA as a Preferred Source

मुंबई के नजदीक ठाणे शहर है. ठाणे के बदलापुर से नाबालिक बच्चियों के यौन शोषण का मामला आया है. इसको लेकर पीड़िताओं के परिजनों की ओर से बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. परिजनों नेरिजोन ठाणे रेलवे स्टेशन पर जाकर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है. इस घटना में विरोध में परिजनों को स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिल रहा है. ठाणे रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं. रेलवे ट्रैक जाम होने की वजह से वहां की रेलवे सेवा पूरी तरह से ठप पड़ गी है. लोग रेल रोको प्रदर्शन के द्वारा स्कूल प्रशासन के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं. इस प्रदर्शन से बदलापुर रेलवे स्टेशन पर कई लोकल ट्रेनें रुकी हुई हैं. सीपीआरओ सेंट्रल रेलवे की तरफ से इसको लेकर सूचना दी गई है.  

क्या है पूरा मामला 
दरअसल ये मामला एक नर्सरी स्कूल का है, जहां पढ़ रही दो नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना हुई है. ठाणे पुलिस के मुताबिक ये मामला 12-13 अगस्त का है. शिकायत के अनुसार स्कूल में सफाईकर्मी के तौर पर कार्य कर रहा एक शख्स बच्चियों को वाशरूम ले जाकर उनके साथ यौन शोषण को अंजाम दिया. पुलिस के पास मामला पहुंचते ही 23 साल के आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि यौन शोषण की इस घटना के बारे तब पता चला जब चार साल की बच्ची ने इसको लेकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजनों की तरफ से लगातार मेडिकल जांच मांग की जा रही है. पुलिस ने बताया कि पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement