Advertisement

महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, बस और कार की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत, कई घायल

Maharashtra Road Accident: पुलिस ने बताया कि हादसा चंद्रपुर मुख्यालय से करीब 115 किलोमीटर दूर नागभिड थानाक्षेत्र के कंपा गांव के पास हुआ.

महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, बस और कार की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत, कई घायल

Maharashtra Road Accident

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में रविवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की समेत दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 115 किलोमीटर दूर नागभिड थानाक्षेत्र के कंपा गांव में शाम चार बजे यह हादसा हुआ.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘कार नागपुर से नागभिड जा रही थी और उसमें छह लोग सवार थे. वह सामने से आ रही एक बस से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर जान चली गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार को काटकर उनके शव निकाले गए.’ उन्होंने बताया कि एक लड़की और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उन्हें नागभिड ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस के अनुसार घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई और लड़की को आगे के इलाज के लिए बाद में नागपुर ले जाया गया. अधिकारी के मुताबिक मृतकों में तीन महिलाएं हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement