Advertisement

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच तकरार, शिवसेना ने फोन टैपिंग का लगाया आरोप

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति पिछले कुछ सालों से काफी चर्चा में है. अब शिवसेना के मुखपत्र सामना में बीजेपी पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया है. 

Latest News
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच तकरार, शिवसेना ने फोन टैपिंग का लगाया आरोप

शिंदे और फडणवीस के बीच सब कुछ ठीक नहीं?

Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) में हर थोड़े दिनों पर कोई न कोई आरोप या नया दावा कर सनसनी मचाई जा रही है. एनसीपी के दोनों धड़ों के एकजुट होने से लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बीच तकरार के दावे आए दिन होते रहते हैं. अब शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना में एक लेख में दावा किया गया है कि शिंदे और फडणवीस के बीच तकरार काफी बढ़ गई है. बीजेपी शिवसेना के विधायकों के फोन टैप करवा रही है. लेख में यह भी दावा किया गया है कि सरकार के पास अभी भले ही बहुमत हो, लेकिन यह सरकार अस्थिर है. 

देवेंद्र फडणवीस पर लगाया बड़ा आरोप 
शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना में लिखे लेख में दावा किया गया है कि एकनाथ शिंदे की सरकार में अब कोई भागीदारी नहीं बची है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ही सारे फैसले लेते हैं. लेख में यह भी दावा किया गया है कि शिंदे मंत्रीमंडल की बैठकों में भी हिस्सा नहीं लेते हैं. उनसे अहम मामलों में कोई सलाह नहीं ली जाती है.


यह भी पढ़ें: DeepSeek महज शुरुआत है! चीन 37 अरब यूरो निवेश के साथ पश्चिमी देशों से मुकाबला करने के लिए इस मिशन पर कर रहा है काम  


इस संपादकीय में लिखा गया है कि राज्य की सरकार के पास भले ही प्रचंड बहुमत हो, लेकिन यह सरकार स्थिर नहीं है. एकनाथ शिंदे और बीजेपी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. 

एकनाथ शिंदे को लेकर भी शिवसेना ने किया बड़ा दावा 
सामना में लिखे लेख में दावा किया गया है कि शिवसेना प्रमुख और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और उनके विधायकों के फोन बीजेपी टैप करवा रही है. इसमें कहा गया है कि शिंदे बहुत निराश हैं और खुद को अलग-थलग महसूस करने लगे हैं. उन्हें आशंका है कि दिल्ली में एजेंसियां उनके हर कदम की निगरानी कर रही है. 


यह भी पढ़ें: 4000 घरों को कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में कार्रवाई का अलर्ट, एक्शन के बाद इलाके में खलबली


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement