Advertisement

Maharashtra News: टूटे परिवारों के एक होने का दौर! ठाकरे भाइयों के बाद चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार में सुलह के आसार

Maharashtra News: महाराष्ट्र में करीब दो दशक की अदावत के बाद राज ठाकरे का भाई उद्धव ठाकरे के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही हैं. अब ऐसी खबरें भी हैं कि प्रदेश का एक और राजनीतिक घराना पवार परिवार भी फिर एकजुट हो सकता है.

Latest News
Maharashtra News: टूटे परिवारों के एक होने का दौर! ठाकरे भाइयों के बाद चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार में सुलह के आसार

साथ आएगें चाचा-भतीजा?  

Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ठाकरे परिवार चर्चा में है. ऐसी खबरें हैं कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को मिलाने की कोशिशें तेज हो गई हैं और दोनों भाई भी भविष्य की विरासत को लेकर गंभीर हैं. प्रदेश के दूसरे महत्वपूर्ण राजनीतिक परिवार पवार फैमिली में भी दरारें खत्म करने की कोशिश चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, परिवार के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि शरद पवार (Sharad Pawar) और अजित पवार (Ajit Pawar) के बीच की दूरियां खत्म हो जाएं. दोनों को साथ लाने के लिए कुछ बड़ी और कद्दावर हस्तियां कोशिश कर रही हैं. परिवार से जुड़े सूत्रों का हवाला देकर दावा किया जा रहा है कि शरद पवार अब खुद परिवार और पार्टी की विरासत भतीजे अजित पवार को सौंपना चाहते हैं. 

लगातार हो रही है शरद पवार की अजित पवार से मुलाकात 

शरद पवार और अजित पवार के एक साथ आने की अटकलें लोकसभा चुनाव के बाद से ही लगाई जा रही हैं. विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की दुर्दशा (एनसीपी शरद पवार) ने वरिष्ठ नेता को परेशानी में डाल दिया है. परिवार के एक साथ आने की चर्चा को हालिया घटनाओं से भी बल मिला है. पिछले दिनों अजित पवार के छोटे बेटे जय की सगाई में आशीर्वाद देने के लिए शरद पवार और सुप्रिया सुले दोनों ही पहुंचे थे. सुप्रिया लगातार कहती रही हैं कि वह और अजित पवार की माताजी भी चाहती हैं कि परिवार के सदस्य एकजुट होकर रहे हैं. पारिवारिक कार्यक्रमों के अलावा भी चाचा और भतीजे ने कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में मंच साझा किया है. ऐसी चर्चा भी है कि देश का एक प्रमुख कारोबारी घराना पवार परिवार में सुलह की कोशिश कर रहा है.  


यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के रामबन में कुदरत का कहर, एक रात में उजड़ गया पूरा इलाका, घर, जानवर, कारें सबकुछ धरती में दफन


अजित पवार के संरक्षक और राजनीतिक गुरु शरद पवार ही हैं. हालांकि, दो साल पहले उन्होंने शरद पवार से रास्ते अलग कर लिए और एनडीए (NDA) में शामिल हो गए थे. पार्टी से जुड़े सूत्रों का दावा है कि शरद पवार चाहते हैं कि बेटी सुप्रिया सुले और अजित पवार दोनों का राजनीतिक भविष्य सुरक्षित रहे और वह पार्टी के दोनों धड़ों को एक करने के लिए तत्पर हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement