Advertisement

Zee sammelan 2022: नितिन गडकरी ने बताया महाराष्ट्र सरकार का 'भविष्य', बोले- साथ आए बीजेपी-शिवसेना तो खुशी होगी

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यह राजनीतिक संकट खत्म हो जाएगा.

Zee sammelan 2022: नितिन गडकरी ने बताया महाराष्ट्र सरकार का 'भविष्य', बोले- साथ आए बीजेपी-शिवसेना तो खुशी होगी

नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता नितिन गडकरी ने 'जी सम्मेलन 2022, संवाद ज़रूरी है' में हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर भी बात की. महाराष्ट्र की सरकार का आगे क्या होगा के जवाब में उन्होंने कहा कि आगे-आगे देखो क्या-क्या होता है. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अगर शिवसेना और बीजेपी साथ आती हैं तो उन्हें खुशी होगी.

महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार पर आए संकट के बीच नितिन गडकरी से जब पूछा गया कि आपकी राय में महाराष्ट्र सरकार का क्या होने वाला है तो उन्होंने कहा, 'आगे-आगे देखो होता है क्या.' गडकरी ने कहा कि आज की समस्याओं में कल के जवाब छिपे होते हैं.' इशारों ही इशारों में उन्होंने यह भी जता दिया कि इस संकट के पीछे बीजेपी की सक्रियता भी है.

यह भी पढ़ें- आखिर चल क्या रहा है महाराष्ट्र में, 7 Point में जानें प्रदेश में आए राजनीति भूचाल की पूरी डिटेल

'Shiv Sena और बीजेपी साथ आएं तो खुशी होगी'
नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर कहा, 'जल्द ही सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे और बादल छंट जाएंगे. अंधेरा खत्म हो जाएगा और सूरज निकलेगा. सीएम उद्धव ठाकरे के बादल भी छंट जाएंगे.' उन्होंने यह भी कहा कि वह महाराष्ट्र की राजनीति पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन बीजेपी और शिवसेना अगर साथ आ जाएं तो उन्हें खुशी होगी.

यह भी पढ़ें- Zee sammelan 2022: राजनाथ सिंह ने कहा- भारत बन चुका है स्टैंडआउट नेशन

उद्धव ठाकरे से नजदीकी और निजी रिश्तों के बारे में नितिन गडकरी ने कहा, 'व्यक्तिगत संबंध राजनीति से अलग होते हैं. चाहे सरकार में रहें या न रहें, संबंध वही होते हैं.' अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करके गडकरी ने कहा, 'सरकारे आती हैं, चली जाती हैं, पार्टियां आती हैं, चली जाती हैं लेकिन देश यहीं रहता है. सबको देश के लिए काम करना चाहिए.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement